फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action will be taken against careless institutions in providing tablets to studentsAction will be taken against careless institutions in providing tablets to students

Lucknow News: छात्र-छात्राओं को टैबलेट देने में लापरवाह संस्थाओं पर होगी कार्रवाई

Tue, 18 Feb 2025 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against careless institutions in providing tablets to studentsAction will be taken against careless institutions in providing tablets to students
लखनऊ। युवाओं के तकनीकी क्षेत्र में मजबूत बनाने के लिए संचालित स्वामी विवेकानंद सशक्तीकरण योजना के तहत जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण करना है। इसे लेकर सोमवार को जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि छात्र-छात्राओं को टैबलेट उपलब्ध कराने में लापरवाह संस्थाओं पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, वितरण के दिन ही डाटा 24 घंटे के अंदर पोर्टल पर दर्ज करना होगा।
विज्ञापन

डीएम ने विभिन्न स्तरों पर लंबित कार्यवाही पूर्ण करते हुए तत्काल मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट स्मार्टफोन वितरण का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जिन संस्थाओं ने टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण के लिए डाटा ट्रांसफर नहीं किया है, वह तत्काल डाटा ट्रांसफर करें। उन्होंने वितरण के लिए संस्थानों को एक सप्ताह का समय दिया।
विज्ञापन

डिवाइस वितरण की समीक्षा में पाया गया कि लखनऊ विश्वविद्यालय में 6000 डिवाइस का वितरण अभी लंबित हैं। इस संबंध में लविवि के नोडल अधिकारी ने बताया गया कि तकनीकी समस्याओं के कारण पेंडेंसी 6000 पोर्टल पर प्रदर्शित हो रही है। वर्तमान में केवल 4800 डिवाइस का वितरण पेंडिंग है। इसी प्रकार डॉ. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय में 3182 डिवाइस का वितरण, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में 122 डिवाइस का वितरण लंबित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी अमित कुमार, डीसी डीआईसी मनोज चौरसिया सहित समस्त नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed