{"_id":"9d9ea688ee8595be50ff4fadab67b4c9","slug":"action-taken-against-pramod-tiwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद तिवारी पर कांग्रेस कर सकती है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोद तिवारी पर कांग्रेस कर सकती है कार्रवाई
टीम डिजिटल/वाराणसी
Updated Fri, 13 Dec 2013 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि राज्यसभा के लिए नामांकन करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर पार्टी विचार कर रही है।
विज्ञापन
राज्यसभा की रिक्त सीट के लिए हो रहे चुनाव में पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी घोषित नहीं किया था, फिर भी उन्होंने नामांकन किया है।
पार्टी के ‘घेरा डालो-डेरा डालो’ कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में शुक्रवार को बाबतपुर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद मधुसूदन मिस्त्री ने पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं।
विज्ञापन
मिस्त्री ने कहा कि केंद्र में सपा से समर्थन लेने का मतलब यह नहीं कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार की गलत नीतियों का कांग्रेस समर्थन करेगी।
हम प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए आंदोलन करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री को जनलोकपाल के दायरे में लाने के संबंध में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन