फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action on police station incharge and policeman

मेट्रो सिटी चौकी प्रभारी व सिपाही हटाए गए

Fri, 16 Jul 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
action on police station incharge and policeman
लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र में डेढ़ करोड़ की हीरे की अंगूठी की चोरी कुबूल कराने को लेकर युवक को पीटने के मामले में बृहस्पतिवार को मेट्रो सिटी चौकी प्रभारी और सिपाही को हटा दिया गया। वहीं, चौकी पर हमला करके पुलिसकर्मियों से मारपीट के मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ महानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। अंगूठी चोरी के मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात पुलिस ने कही है।
विज्ञापन

महानगर थाना क्षेत्र के पुराना बाबा का पुरवा निवासी अरुण उर्फ लालू (26) मेट्रो सिटी के टावर नंबर 12 के फ्लैट नंबर 501 में रहने वाले बलवीर सहाय सक्सेना के यहां ड्राइवर की नौकरी करता था। लालू को साढ़े तीन महीने पहले बलवीर ने नौकरी से निकाल दिया था। आरोप है कि बुधवार को बलवीर ने लालू पर डेढ़ करोड़ रुपये की हीरे की अंगूठी चुराने का आरोप लगाकर मेट्रो सिटी पुलिस चौकी में तहरीर दी थी। इस पर चौकी प्रभारी सुधाकर पांडेय व सिपाही नितिन शर्मा ने अंगूठी की चोरी कुबूल कराने को लेकर लालू को चौकी के भीतर बुरी तरह से पीटा था। इसके विरोध में मोहल्ले वालों ने चौकी प्रभारी और सिपाही की पिटाई करके चौकी में तोड़फोड़ व पथराव किया था। कई थानों की फोर्स व पीएसी के पहुंचने पर स्थिति काबू में हुई थी। एहतियात के तौर पर बृहस्पतिवार को भी पुलिस चौकी और मेट्रो सिटी के गेट नंबर दो पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

महानगर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि युवक की पिटाई के आरोप और लोगों के आक्रोश को देखते हुए उपनिरीक्षक सुधाकर पांडेय व सिपाही नितिन शर्मा को चौकी से हटा दिया गया है। दोनों को कोतवाली से संबद्ध किया गया है। वहीं, पुलिसकर्मियों पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा व पुलिस चौकी में तोड़फोड़ के मामले में अज्ञात लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि हीरे की अंगूठी चोरी के मामले में तहरीर मिली है। छानबीन के बाद इस मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed