फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action on enroachment in gomti nagar

गोमतीनगर में लगी चौपाल, शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई

Mon, 18 Jan 2021 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Action on enroachment in gomti nagar
अमर उजाला द्वारा आयोजित पुलिस की चौपाल कार्यक्रम में लोगों की शिकायत के बाद गोमतीनगर में पत्रका? - फोटो : LKO CITY
गोमतीनगर में रविवार को अमर उजाला पुलिस की चौपाल में अतिक्रमण की शिकायत पर अफसर तुरंत एक्शन में आ गए। तत्काल पांच टीमें बनाकर कार्रवाई के लिए सात जगह चिह्नित किए गए।
विज्ञापन

टीमों ने 95 लोगों का चालान काटा, 12 को नोटिस दिया और चौराहे के चारों तरफ 50 मीटर का दायरा खाली करा लिया। यह अभियान तीन दिनों तक चलेगा।
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के सहयोग से पुलिस पब्लिक संवाद का आयोजन विनय खंड स्थित आदर्श मार्केट पार्क में रविवार दोपहर में किया गया।
विज्ञापन

लोग समस्याएं सुना ही रहे थे कि संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून और व्यवस्था नवीन अरोड़ा ने गोमतीनगर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दे दिया। डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने मौके पर ही पांच टीमें बनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी सैय्यद मो. कासिम आबिदी के नेतृत्व में 100 पुलिसकर्मियों की टीमें सात चौराहों व स्थानों से अतिक्रमण हटाने के लिए निकल पड़ीं।
इस दौरान 95 लोगों का चालान काटा और दर्जनभर से अधिक को नोटिस थमाया। इसके अलावा चौराहों के चारों तरफ 50 मीटर का दायरा खाली करा लिया गया।
एक साथ सात चौराहों व स्थानों पर कार्रवाई
हुसड़िया से हैनीमेन चौराहा :
अतिक्रमण करने वालों को पुलिस ने खदेड़ा
हुसड़िया से हैनीमेन चौराहे पर नो-पार्किंग जोन में खडे़ ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों को हटवाया। बीच सड़क खड़ी गाड़ियों का चालान किया गया। सड़क पर लगीं दुकानें हटवाईं।
मिठाई वाला चौराहा :
गलत दिशा पर 25 का चालान
एडीसीपी पूर्वी कासिम आबिदी और गोमतीनगर थाना प्रभारी धीरज सिंह खुद मिठाई वाले चौराहे पर खडे़ हो गए। उल्टी दिशा में गाड़ी चलाने वालों का चालान हुआ। 25 चालान काटे गए। 50 मीटर तक अतिक्रमण खाली करवाया।
पत्रकारपुरम :
दुकान के बाहर अवैध पार्किंग को ना
पत्रकारपुरम में पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की। पुलिस चौकी से महज दो कदम दूरी पर बने आरोही प्लाजा में दुकानों के बाहर अतिक्रमणकारियों पर पुलिस का डंडा चला। दर्जनों प्रतिष्ठानों के बाहर से अतिक्रमण हटवाया और प्रतिष्ठान मालिकों को नोटिस दिया। नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का चालान भी काटा गया।

रेलवे लाइन किनारे :
बस्ती में पुलिस ने खंगाले दस्तावेज
रेलवे स्टेशन के पीछे ट्रैक किनारे बसी बस्ती का मुद्दा भी उठा। पुलिस टीम ने वहां बनी हर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के आधार कार्ड लिए और उनका इतिहास खंगाला। इस दौरान सैंकड़ों लोगों की आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी भी पुलिस ने कब्जे में ली। दो दिन में अवैध बस्ती को खाली करने को कहा गया।
एसआरएस व नटराज चौराहा:
यहां भी चला अभियान
एसआरएस मॉल के बाहर व नटराज चौराहे से अतिक्रमण करने वाले वेंडर्स को हटवाया गया। इस अभियान को देखकर स्थानीय निवासियों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed