{"_id":"5d9ae5be8ebc3e93a76ffc38","slug":"action-may-be-taken-against-bsp-members-who-joined-vidhanmandal-special-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानमंडल सत्र में शामिल बसपा के दो सदस्यों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानमंडल सत्र में शामिल बसपा के दो सदस्यों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई
Mon, 07 Oct 2019 12:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधीजी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में हुए विधानमंडल के विशेष सत्र में शामिल बसपा के दो सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने इस संबंध में पूरी स्थिति से बसपा सुप्रीमो मायावती को अवगत कराया है।
विज्ञापन
दरअसल, बसपा के श्रावस्ती से विधायक असलम राइनी विशेष सत्र के दूसरे दिन विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने न सिर्फ सरकार की तारीफ की थी, बल्कि बसपा नेतृत्व पर करारा हमला भी बोला था।
विज्ञापन
इसी तरह बसपा एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ भी विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा था कि पार्टी की ओर से सत्र में शामिल न होने के लिए किसी तरह का व्हिप जारी नहीं है।
विज्ञापन
बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी नेतृत्व को इसकी जानकारी है। पार्टी सुप्रीमो का आगे जो भी निर्देश होगा, अमल किया जाएगा। फिलहाल अब तक किसी तरह की कार्रवाई के निर्देश नहीं मिले हैं।