फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action against the owner of rohtas and other criminals

रोहतास के मालिकों समेत कई अपराधियों पर शिकंजा, कमिश्नरेट पुलिस ने बनाया कार्रवाई का खाका

Thu, 09 Jul 2020 04:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Jul 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
action against the owner of rohtas and other criminals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
लखनऊ में अपराध से करोड़ों-अरबों की संपत्ति बनाने वाली बड़ी मछलियों पर कानूनी शिकंजा कसने जा रहा है। पुलिस आयुक्त ने गैंगस्टर के आरोपी बिल्डर और अपराधियों पर कार्रवाई का खाका तैयार कर लिया है। 306 गैंगस्टर की संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। बुधवार को अधिकारियों ने जिला प्रशासन के अफसरों संग बैठक कर इस पर चर्चा की।
विज्ञापन


इसमें रोहतास कंपनी के एमडी परेश रस्तोगी, उसके भाइयों व निदेशकों समेत कई बिल्डर व कुख्यात अपराधी शामिल हैं। रोहतास डवलपर्स कंपनी के एमडी परेश रस्तोगी, पीयूष रस्तोगी, दीपक रस्तोगी, पंकज और रोहित समेत कई निदेशकों व अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी व ठगी के 50 से अधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


कंपनी ने 2011 व 2013 में रायबरेली, सुल्तानपुर रोड पर 111 व 210 एकड़ जमीन पर हाईटेक टाउनशिप बनाने का झांसा देकर चार हजार लोगों से 15 करोड़ से अधिक रकम ठगी थी। विभूतिखंड में कंपनी ने जो प्रेसीडेंशियल टावर और प्लूमेरिया अपार्टमेंट बनाया, वहां रह रहे 1200 आवंटियों के फ्लैट गिरवी रखकर करोड़ों हड़प लिए और रकम नोएडा के प्रोजेक्ट में लगा दी थी। किस्त न मिलने पर बैंक ने जब आवंटियों के फ्लैट में नोटिस चस्पा की तब फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। सिर्फ हजरतगंज कोतवाली में ही 133 लोगों ने डेढ़ अरब की ठगी के आरोप में केस कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गैंगस्टर एक्ट के तहत इन्हें किया जाएगा जब्त

हजरतगंज पुलिस रोहतास के मालिकों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है। सभी आरोपी लंबे अरसे से घर से भागे हैं। रोहतास पीड़ित संघर्ष समिति लंबे अरसे से ठगी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय के लिए संघर्षरत है। विकास दुबे जैसे सफेदपोश अपराधियों के खूनी कांड करने के बाद पुलिस अधिकारियों का रोहतास और अन्य सफेदपोश व कुख्यात अपराधियों की ओर ध्यान गया और इनकी सूची निकलवाकर कार्रवाई का खाका तैयार किया गया।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि रोहतास, आर संस, शाइन सिटी जैसे रीयल एस्टेट के बड़े ठगों के अलावा सीरियल किलर सलीम, रुस्तम, सोहराब, उनका गुर्गा अकील अंसारी और अन्य गैंगस्टर की संपत्तियों की सूची बनवाई जा रही है। जल्द गैंगस्टर एक्ट के तहत इन्हें जब्त किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed