{"_id":"5f06fe847f38d863e73041ee","slug":"action-against-the-owner-of-rohtas-and-other-criminals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोहतास के मालिकों समेत कई अपराधियों पर शिकंजा, कमिश्नरेट पुलिस ने बनाया कार्रवाई का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतास के मालिकों समेत कई अपराधियों पर शिकंजा, कमिश्नरेट पुलिस ने बनाया कार्रवाई का खाका
Thu, 09 Jul 2020 04:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Jul 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में अपराध से करोड़ों-अरबों की संपत्ति बनाने वाली बड़ी मछलियों पर कानूनी शिकंजा कसने जा रहा है। पुलिस आयुक्त ने गैंगस्टर के आरोपी बिल्डर और अपराधियों पर कार्रवाई का खाका तैयार कर लिया है। 306 गैंगस्टर की संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। बुधवार को अधिकारियों ने जिला प्रशासन के अफसरों संग बैठक कर इस पर चर्चा की।
इसमें रोहतास कंपनी के एमडी परेश रस्तोगी, उसके भाइयों व निदेशकों समेत कई बिल्डर व कुख्यात अपराधी शामिल हैं। रोहतास डवलपर्स कंपनी के एमडी परेश रस्तोगी, पीयूष रस्तोगी, दीपक रस्तोगी, पंकज और रोहित समेत कई निदेशकों व अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी व ठगी के 50 से अधिक केस दर्ज हैं।
कंपनी ने 2011 व 2013 में रायबरेली, सुल्तानपुर रोड पर 111 व 210 एकड़ जमीन पर हाईटेक टाउनशिप बनाने का झांसा देकर चार हजार लोगों से 15 करोड़ से अधिक रकम ठगी थी। विभूतिखंड में कंपनी ने जो प्रेसीडेंशियल टावर और प्लूमेरिया अपार्टमेंट बनाया, वहां रह रहे 1200 आवंटियों के फ्लैट गिरवी रखकर करोड़ों हड़प लिए और रकम नोएडा के प्रोजेक्ट में लगा दी थी। किस्त न मिलने पर बैंक ने जब आवंटियों के फ्लैट में नोटिस चस्पा की तब फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। सिर्फ हजरतगंज कोतवाली में ही 133 लोगों ने डेढ़ अरब की ठगी के आरोप में केस कराया था।

गैंगस्टर एक्ट के तहत इन्हें किया जाएगा जब्त
हजरतगंज पुलिस रोहतास के मालिकों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है। सभी आरोपी लंबे अरसे से घर से भागे हैं। रोहतास पीड़ित संघर्ष समिति लंबे अरसे से ठगी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय के लिए संघर्षरत है। विकास दुबे जैसे सफेदपोश अपराधियों के खूनी कांड करने के बाद पुलिस अधिकारियों का रोहतास और अन्य सफेदपोश व कुख्यात अपराधियों की ओर ध्यान गया और इनकी सूची निकलवाकर कार्रवाई का खाका तैयार किया गया।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि रोहतास, आर संस, शाइन सिटी जैसे रीयल एस्टेट के बड़े ठगों के अलावा सीरियल किलर सलीम, रुस्तम, सोहराब, उनका गुर्गा अकील अंसारी और अन्य गैंगस्टर की संपत्तियों की सूची बनवाई जा रही है। जल्द गैंगस्टर एक्ट के तहत इन्हें जब्त किया जाएगा।