फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action against junior engineer

Lucknow News: अवैध निर्माण ध्वस्त न करने पर जेई पर कार्रवाई

Sat, 05 Aug 2023 09:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 09:35 PM IST
विज्ञापन
Action against junior engineer
लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने हुसड़िया चौराहा स्थित एलडीए की पांच एकड़ की निष्प्रयोज्य पड़ी भूमि के संपूर्ण परिसर का जायजा लिया। उन्होंने अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण कार्य में शिथिलता व लापरवाही मिलने पर जूनियर इंजीनियर नागेंद्र मिश्रा पर कार्रवाई करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पब्लिक की उपयोगिता के हिसाब से संपूर्ण भूमि को विकसित किया जाए। जंगल झाड़ियों की साफ-सफाई, लाइटिंग की व्यवस्था, टूटी हुई बाउंड्री की मरम्मत, बाउंड्री के किनारे अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए पौधरोपण करें और वाक-वे बनाया जाए। मंडलायुक्त सीजी सिटी योजना में अवैध/अस्थाई निर्माण की जानकारी मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रेजिडेंशियल योजना में व्यवसायिक कार्य कैसे किया जा रहा है, इसका तत्काल ध्वस्तीकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सीजी सिटी योजना के बगल में कृषि योग्य भूमि पर बिना परमिशन व्यवसायिक कार्य न किए जाएं। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed