फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action against doctors for being absent from hospitals.

UP News: ड्यूटी से गैरहाजिर दो डॉक्टर बर्खास्त, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Mon, 01 May 2023 09:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 May 2023 09:42 PM IST
सार

ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर दो डॉक्टरों की बर्खास्तगी हुई है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग की छवि खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
Action against doctors for being absent from hospitals.
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग में लापरवाह डॉक्टरों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। सोमवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर लंबे समय से गैरहाजिर दो डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


इनमें शामली के ऊंचा गांव पीएचसी पर तैनात डॉ. किरनपाल सिंह और कुशीनगर के बहादुरपुर पीएचसी के डॉ प्रवीर कुमार सिंह शामिल हैं। प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सोमवार को दोनों की बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: उपमुख्यमंत्री केशव ने मांगा वोट, बोले- विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनना जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बस टिकट रद्द कराने के लिए भटक रहे डेढ़ हजार यात्री, रिफंड के लिए भी हो रही मुश्किल


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी चिकित्सकों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित अस्पताल में अनिवार्य रूप से मरीजों को सेवा दें। जहां भी डॉक्टर अनुपस्थित पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगी। डॉक्टर तय समय पर ओपीडी में बैठे। वार्ड में भर्ती मरीजों को देखें। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराएं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed