फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action against defaulters

Lucknow News: लोगों का पैसा दबाए बैठे बिल्डर्स पर कार्रवाई शुरू

Wed, 22 Feb 2023 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
action against defaulters
रेरा के आदेश के बाद भी खरीदारों का पैसा जमा नहीं करने वाले बिल्डर्स पर मंगलवार से जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू करा दी। सरोजनीनगर में जहां साईं एक्यूमिन प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय को सील कर दिया। वहीं सदर तहसील में अर्थकॉन इंफ्रा और अजीगिया डेवलपर्स ने अपना बकाया जमा करा दिया।
विज्ञापन

डीएम सूर्यपाल गंगवार के मुताबिक आशियाना के पकरी पुल स्थित बिल्डर साईं एक्यूमिन लीजिंग इन्फ्राएस्टेट प्राइवेट लिमिटेड का रेरा की आरसी के मुताबिक 23,67,478 रुपये बकाया थे। मंगलवार को सरोजनीनगर तहसीलदार मीनाक्षी द्विवेदी, नायब तहसीलदार अविनाश रावत की देखरेख में इसका कार्यालय सील कर दिया गया। वहीं एसडीएम सदर नवीन चंद्र ने बताया कि अर्थकॉन इंफ्रा पर 1.08 करोड़ रुपये का बकाया था। इसमें से 32.50 लाख रुपये ही जमा किया गया था। मंगलवार को बकाया राशि 76.26 लाख रुपये जमा कर दी गई। अजीगिया डेवलपर्स पर भी 25.73 लाख रुपये में से 18 लाख ही जमा हो पाया था। बिल्डर ने बाकी पैसा मंगलवार को जमा करा अपनी देनदारी खत्म करा ली है।
विज्ञापन


बड़े बिल्डर्स नहीं कर रहे जमा

प्रशासन की सख्ती के बाद भी अभी तक बड़े बिल्डर्स ने अपना बकाया जमा करने के लिए पहल नहीं की है। अंसल, पार्थ के अलावा कई बड़े बिल्डर्स मियाद खत्म होने के बाद भी पैसा जमा नहीं किए हैं। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी जो भी बकाया आरसी का जमा नहीं करेंगे। रेरा के वसूली आदेश के मुताबिक सभी खरीदारों का पैसा बैंक खातों और संपत्तियों को सीज कर वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed