फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action against 4 engineers

दो एसडीओ सहित 4 इंजीनियर बिजली चोरी में दोषी

Tue, 22 Dec 2020 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Action against 4 engineers
मध्यांचल निगम के प्रबंध निदेशक ने एक वेतन बढ़ोतरी रोकी
विज्ञापन

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के राजधानी में तैनात दो एसडीओ (उपखंड अधिकारी) सहित चार इंजीनियरों को बिजली चोरी कराने का दोषी माना गया है। निगम के प्रबंध निदेशक ने चारों इंजीनियरों को एक-एक वेतन बढ़ोतरी से वंचित कर दिया, जिसका असर साल भर रहेगा। इसके साथ ही इन्हें राजधानी से भी हटा दिया गया है।
प्रबंध निदेशक सूर्यपाल गंगवार ने यह कार्रवाई जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर की है। इसमें एसडीओ और जूनियर इंजीनियरों ने भी अपना पक्ष रखा था। प्रबंध निदेशक ने इस कार्रवाई के तहत ठाकुरगंज के बालागंज क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में बिजली चोरी कराने में एसडीओ रिजवान सिद्दीकी और जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार को निंदा प्रविष्टि के साथ एक-एक वेतन बढ़ोतरी से वंचित कर दिया है। इन दोनों अभियंताओं को लेसा सिस गोमती से अयोध्या जोन ट्रांसफर किया गया है। इसी प्रकार बख्शी का तालाब खंड के कुर्सी रोड स्थित अटल इंफ्राटेक कंपनी के निर्माणाधीन आवासों में बिजली चोरी कराने में एसडीओ शैलेंद्र कुमार और अवर अभियंता अरविंद यादव के खिलाफ भी यही कार्रवाई की गई। इन दोनों अभियंताओं को लेसा ट्रांस गोमती से लखनऊ जोन स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

ये दोनों बिजली चोरी नवंबर में पकड़ी गई थी, जिसकी गोपनीय सूचना प्रबंध निदेशक को भेजी गई थी। बिजली चोरी को पकड़े जाने के बाद चारों अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया था। प्रबंध निदेशक ने इन अभियंताओं को दंड देने के बाद बहाल भी कर दिया है। प्रबंध निदेशक ने जिन चार बिजली अभियंताओं की एक-एक वेतन बढ़ोतरी असंचयी प्रभाव से रोकी, उससे 10 से 15 हजार रुपये का नुकसान होगा। लेकिन यह वेतन सजा के तौर पर रोका गया जो सेवाकाल के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed