{"_id":"629208c19631a52a6c4a3af5","slug":"acs-report-is-demanded-for-promotion-in-education-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"Promotion: प्रोन्नति के लिए शिक्षा विभाग ने अफसरों की आख्या मांगी, 10 वर्ष की मांगी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Promotion: प्रोन्नति के लिए शिक्षा विभाग ने अफसरों की आख्या मांगी, 10 वर्ष की मांगी गई रिपोर्ट
Sat, 28 May 2022 05:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 28 May 2022 05:04 PM IST
सार
शिक्षा विभाग में प्रोन्नति के लिए अफसरों की 10 वर्षों की रिपोर्ट मांगी गई है। इस संबंध में बेसिक व मंडलीय शिक्षा निदेशकों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारियों, उप निरीक्षक उर्दू व उप निरीक्षक संस्कृत अधिकारियों की एसीपी (एस्योर्ड कॅरियर प्रोग्रेसन स्कीम) स्वीकृत करने के संबंध में सभी की बीते दस वर्षों की गोपनीय आख्या व सेवा पंजिका की प्रमाणित प्रति शिक्षा विभाग ने तलब की है। इस संबंध में सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) व मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को पत्र भेजा गया है। पूछा गया है कि किसी पर कोई कार्रवाई तो नहीं हुई या फिर चल रही हो?
विज्ञापन
अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ललिता प्रदीप ने इस बाबत जारी पत्र में कहा है कि संबंधित अधिकारियों की गोपनीय आख्या व सेवा पंजिका की प्रमाणित प्रति के साथ ही कार्यालय अभिलेखों के अनुसार दस वर्ष की संतोषजनक सेवाओं व सत्यनिष्ठा को प्रमाणित करें। साथ ही उसमें यह उल्लेखनीय हो कि संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ किसी प्रकार की अनुशासनिक, आपराधिक, वित्तीय मामला प्रचलित तो नहीं है।
विज्ञापन
किसी प्रकरण में न तो उसे दंडित किया गया है और न ही प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई है। न ही कोई अवैतनिक अवकाश स्वीकृत किया गया है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से टिप्पणी के साथ ब्योरा मांगा गया है। पिछली एसीपी में जिन प्रकरणों पर आपत्तियां थीं, उन्हें भी मांगा गया है। एसीपी के संबंध में अगले महीने बैठक प्रस्तावित है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों से भी मंडल स्तर पर ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन