फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ACS Awanish Kumar Awasthi press conference on covid 19.

अस्पतालों में शुरू होंगी इमरजेंसी सेवाएं: अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी

Wed, 15 Apr 2020 08:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
ACS Awanish Kumar Awasthi press conference on covid 19.
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं शुरू होंगी। सरकारी व निजी अस्पतालों के स्टाफ को कोविड-19 संक्रमण से बचाव का प्रशिक्षण देने के बाद इमरजेंसी सेवाओं को शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों, पैरामेडिकल, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। बिना प्रशिक्षण किसी भी कर्मचारी को इमरजेंसी सेवाओं में नहीं उतारा जाएगा।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को दो श्रेणी में बांटा गया है। एक कोविड केयर और दूसरा नॉन कोविड केयर। नॉन कोविड केयर में इमरजेंसी सेवाएं दी जाएंगी। इसके अलावा एमबीबीएस व नर्सिंग के फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं को भी चिकित्सा सेवा में लगाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है। जिससे प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र को बड़ी संख्या में अतिरिक्त युवा मैन पॉवर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रथम चरण में 15 जिलों में 175 हॉटस्पॉट क्षेत्र चिह्नित किए थे। यहां से 500 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इसी तरह दूसरे चरण में 29 जिलों में जो हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं। उनमें से 119 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

सफल रहा हॉटस्पॉट चिह्नित कर पॉजिटिव केस ढूंढने का प्रयोग

अभी तक यूपी में हॉटस्पॉट चिह्नित करके पॉजिटिव केस ढूंढने का जो प्रयोग किया गया था, वह पूरी तरह सफल रहा है। अब भारत सरकार ने हॉटस्पॉट के यूपी मॉडल को लेकर देशभर के लिए एक विशेष गाइडलाइन जारी की है। अब इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के जो केस सामने आए हैं, उनमें तब्लीगी जमात के कुल 58 से 60 फीसदी केस हैं। अभी तक जमात और उनके संपर्क में आए 2717 लोगों को चिह्नित किया गया है। इनमें से 2470 लोगों को मेडिकल क्वारंटीन में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि मुरादाबाद में डॉक्टर पर हमला करने वालों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। साथ ही एंबुलेंस के शीशे भी पथराव में टूटे हैं। इस नुकसान की वसूली भी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed