फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ACS Awanish Kumar Awasthi Press Conference on bringing back people from Madhya Pradesh.

'मध्य प्रदेश से वापस लाए गए 5259 लोग, सीएम योगी ने अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र'

Fri, 01 May 2020 08:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 01 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
ACS Awanish Kumar Awasthi Press Conference on bringing back people from Madhya Pradesh.
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य राज्यों से प्रवासी श्रमिकों की वापसी करवाने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश से शुक्रवार को 155 बसों से 5259 लोगों को लाया गया। इसके साथ ही 50 बसों से उतर प्रदेश से मध्य प्रदेश के लोगों को भेजा जा रहा है। जबकि, शनिवार को राजस्थान और उत्तराखंड से प्रवासी श्रमिकों को लाया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने उतर प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों की वापसी के लिए मध्यप्रदेश, पंजाब, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, उड़ीसा एवं अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


यह जानकारी प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि एक बार में एक राज्य के प्रवासी कामगारों और श्रमिकों को प्रदेश वापस लाने की कार्यवाही की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित राज्य सरकार ऐसे श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करके ही उन्हें आने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि कम्युनिटी किचन के माध्यम से लोगों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाए। वापस आए सभी श्रमिकों का अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के माध्यम से ग्राम प्रधानों और पार्षदों से संवाद स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित कराया जाए कि कोई भी चोरी-छिपे न आये। ऐसे लोगों की कोरोना कैरियर होने की संभावना रहती है। मरीज की स्थिति को देखते हुए उसे एल-1, एल-2 या एल-3 कोविड चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती किया जाए। सभी जनपदों में इमरजेंसी सेवाओं का संचालन किया जाए। मुख्यमंत्री ने पूल टेस्टिंग में वृद्धि करने के निर्देश दिये हैं।

सीडीआरआई में टेस्टिंग शनिवार से

मुख्य सचिव गृह ने बताया कि लखनऊ स्थित सीडीआरआई, आईआईटीआर और बीएसआईपी में टेस्टिंग कार्य के लिए माइक्रो बायोलॉजिस्ट सहित अन्य मानव संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। इन संस्थानों में शनिवार से टेस्टिंग कार्य प्रारंभ हो जाएगा। सीएम ने आगरा और कानपुर नगर में अतिरिक्त प्रशासनिक व मेडिकल टीम भेजने के निर्देश दिये हैं।

पुलिस कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए सभी सुरक्षा उपकरण दिए जाने के लिए कहा गया है। पुलिस लाइन, थाने आदि को सैनिटाइज किया जाए। रोडवेज बसों के चालकों को मास्क तथा ग्लव्स उपलब्ध कराए जाएं।

फोन पर उपलब्ध रहें नोडल अधिकारी
सभी नोडल अधिकारियों से कहा गया है कि वे फोन पर उपलब्ध रहते हुए लोगों की दिक्कतों को सुनें। बाहर से आ रहे श्रमिकों के कौशल का ब्यौरा इकट्ठा करते हुए सूची तैयार करने पर जोर दिया ताकि, श्रमिकों को उनकी कार्य दक्षता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed