{"_id":"5ccbfe3cbdec22070970ea21","slug":"acharya-pramod-krishnam-blamed-satrughan-sinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा पर लगाए वोट काटने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा पर लगाए वोट काटने के आरोप
Fri, 03 May 2019 03:22 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 03 May 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
आचार्य प्रमोद कृष्णम
- फोटो : amar ujala
लखनऊ से कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा पर आरोप लगाया है कि वे कांग्रेस का वोट काट रहे हैं। उन्होंने यह बात शुक्रवार को ट्वीट कर कही। आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम लखनऊ से सपा-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी हैं, जिनके लिए शत्रुघ्न सिन्हा प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
वे गुरुवार को घंटाघर के पास आयोजित सपा की जनसभा में शामिल हुए थे। साथ ही इससे पहले वे पूनम सिन्हा के नामांकन के दौरान रोड शो में भी मौजूद थे और उनके लिए प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा की “हरकतों” से लगता है, कि उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन तो कर ली है,मगर अभी तक RSS से “इस्तीफ़ा” नहीं दिया है.
— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) May 3, 2019
विज्ञापन