{"_id":"69539f6525bd88e49d015179","slug":"accused-stole-mobile-and-withdrew-92-000-using-up-in-lucknow-who-sitting-next-to-man-on-e-rickshaw-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ई-रिक्शा पर बगल में बैठे युवक ने चुराया मोबाइल, यूपीआई से खाता कर दिया खाली; पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ई-रिक्शा पर बगल में बैठे युवक ने चुराया मोबाइल, यूपीआई से खाता कर दिया खाली; पुलिस कर रही तलाश
Tue, 30 Dec 2025 03:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Dec 2025 03:16 PM IST
सार
राजधानी में ई-रिक्शा पर बगल में बैठे युवक ने मोबाइल चुराकर यूपीआई से 92 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी की तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
UPI (Demo)
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में मोबाइल चोरी करके यूपीआई का प्रयोग कर खाते से 92 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने महानगर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला हसनगंज थाना क्षेत्र के डालीगंज का है। यहां के निवासी विवेक कुमार का मोबाइल चोरी कर वारदात की गई।
विज्ञापन
पीड़ित विवेक ने बताया कि 19 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे वह कपूरथला से आईटी चौराहे ई-रिक्शे से जा रहे थे। इस दौरान उनके बगल में बैठे युवक ने उनका मोबाइल जेब से चोरी कर लिया। उनको जैसे ही मोबाइल चोरी का पता चला तो उन्होंने अपना सिम कार्ड ब्लॉक कराया।
विज्ञापन
इस बीच आरोपी ने उनके मोबाइल पर यूपीआई अकाउंट से 13 बार में 92201 रुपये निकाल लिए। उन्होंने जब बैंक के टोल फ्री नंबर पर काल किया तो पता चला उनके खाते से रुपये निकल चुके हैं। उन्होंने फौरन 1930 पर शिकायत की।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र ने बताया कि चोरी व आईटी एक्ट का केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।