{"_id":"5dd08ef48ebc3e55003c1a1b","slug":"accused-of-spreading-disharmony-on-social-media-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वैमनस्यता फैलाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर वैमनस्यता फैलाने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 17 Nov 2019 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 17 Nov 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
Arrest
साइबर सेल की टीम ने सोशल मीडिया पर वैमनस्य फैलाने के आरोपी सोहराब अली को गिरफ्तार कर लिया। सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि दिल्ली के नंदनगरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी निवासी सोहराब अली के खिलाफ 20 अक्तूबर को हजरतगंज कोतवाली में उपनिरीक्षक श्रीकांत मिश्रा की तरफ से केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सोहराब के दिल्ली में घर पर मौजूद होने की सूचना पाकर साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची और उसे दबोच लिया।
सीओ ने बताया कि सोहराब अली ट्विटर पर काकावाणी नाम से हैंडल बनाकर आपत्तिजनक कमेंट्स व पोस्ट करता था। उसके ट्वीट में धर्म विशेष को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की जाती थीं जिससे समाज में धार्मिक समूहों में शत्रुता और वैमनस्यता को बढ़ावा मिल रहा था।
विज्ञापन
उसने हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को लेकर धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करने वाले कई ट्वीट किए। सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान सोहराब अली के ट्वीट निगाह में आए। आला अधिकारियों के निर्देश के बाद सोहराब अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
शनिवार शाम साइबर सेल की टीम उसे दिल्ली से लखनऊ लाई। देर रात उसे मेडिकल परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। इंस्पेक्टर राधा रमण सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सोहराब अली को जेल भेजा जाएगा।