फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of raping law student arrested

Lucknow News: लॉ छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Jan 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 19 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping law student arrested
आरोपी शशांक तिवारी।
लखनऊ। जानकीपुरम स्थित लॉ कॉलेज की छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने उसके सहपाठी शशांक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद तिवारी ने बताया कि मड़ियांव निवासी छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि कुछ वक्त पहले आरोपी शशांक ने उससे दोस्ती की। इसके बाद उसे प्यार के जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा दिया। आरोपी उसे अपने किराये के कमरे ले गया और शारीरिक शोषण किया। यह सिलसिला कुछ दिन तक चलता रहा। कुछ दिन पहले उन्होंने शादी की बात कही तो आरोपी भड़क उठा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर के अनुसार, छानबीन में पता चला कि आरोपी शशांक तिवारी मौजूदा समय में चिनहट इलाके में किराये पर रहता है और मूल रूप से देवरिया के मईल पिपरा रामधर गांव का रहने वाला है। रविवार को जानकीपुरम पुलिस ने आरोपी को चिनहट इलाके से गिरफ्तार कर लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed