फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two Accused of loot with kirana businessmen arrested in Lucknow.

Lucknow: गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए व्यापारी से लूटे 15 लाख रुपये, दो गिरफ्तार किए गए

Sun, 11 Dec 2022 12:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2022 12:15 PM IST
सार

किराना व्यापारी से 15 लाख रुपये की लूट करने वाले लुटेरों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने व्यापारी का आठ महीने तक पीछा किया। दोनों की पहचान सीसीटीवी से की गई।

विज्ञापन
Two Accused of loot with kirana businessmen arrested in Lucknow.
आरोपी राजा व विशाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

किराना व्यापारी नीरज गुप्ता से 15 लाख की लूट के दो आरोपियों को आलमबाग पुलिस व क्राइम टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी राजा मिश्रा व जवाहर भवन में संविदाकर्मी विशाल पाल है। पूछताछ में राजा ने बताया कि गर्लफ्रेंड के महंगे खर्च पूरे करने के लिए लूट करता था।

विज्ञापन


पूछताछ में राजा ने बताया कि चूड़ी बेचने वाले ने बताया था कि किराना व्यापारी मंगलवार को रकम लेकर जाता है। इसके बाद राजा के साथी ने आठ महीने तक हर मंगलवार नीरज का पीछा किया। इसके बाद ही लूट की वारदात अंजाम दी थी। दोनों के पास से 5.20 लाख नकद, बाइक और अवैध तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


जेसीपी क्राइम के मुताबिक, मवैया ओवर ब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने नीरज गुप्ता से लूट की थी। क्राइम ब्रांच की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर 80 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इस दौरान दो संदिग्ध नजर आए। सर्विलांस की मदद से दोनों नंबर को ट्रेस कर राजाजीपुरम के अशरफ नगर निवासी राजा मिश्रा और सी-ब्लॉक निवासी विशाल पाल को गिरफ्तार किया। दोनों ने कुबूला कि व्यापारियों पर नजर रखते थे और बड़े लेनदेन की जानकारी पर वारदात अंजाम देते थे। इसी तरह नीरज गुप्ता से भी असलहे के दम पर 15 लाख रुपयों से भरा बैग छीना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में राजा उर्फ मनीष मिश्रा ने कुबूला कि गर्लफ्रेंड के खर्च पूरे करने के लिए लूट की वारदात करता था। जेसीपी के मुताबिक, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दवा कारोबारी का इनपुट आया काम
पुलिस के मुताबिक, नीरज से लूट के दौरान वहां से दवा कारोबारी अजय पांडेय गुजर रहे थे। अजय ने बताया कि कुछ दिक्कत होने पर कार तेज न चला सका। नहीं तो बदमाशों की बाइक में टक्कर मार देता। बदमाशों के ऐशबाग की तरफ भागने की सूचना उन्होंने ही पुलिस को दी थी।


व्यापार मंडल ने दिया 11 हजार का इनाम
लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि लूट का खुलासा करने वाली पूरी टीम को 11 हजार का नकद इनाम दिया जा रहा है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के बाद भी इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed