{"_id":"6517df4550578ce94e01a236","slug":"accused-of-doctor-s-murder-in-sultanpur-arrested-by-stf-in-rajasthan-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक हत्याकांड: रविवार को चिकित्सक के गांव जाएंगे सपा के नेता, आरोपी अब तक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक हत्याकांड: रविवार को चिकित्सक के गांव जाएंगे सपा के नेता, आरोपी अब तक फरार
Sat, 30 Sep 2023 08:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 30 Sep 2023 08:57 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को डॉ. घनश्याम के परिजनों से लखनऊ में मुलाकात की। उधर, सांसद मेनका गांधी ने पत्र जारी कर इसकी तीखी निंदा की और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मृतक डॉ. घनश्याम तिवारी (फाइल फोटो)।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिकित्सक की हत्या के मामले में रविवार को सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उनके गांव पहुंचेगा। शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी पांडेय के नेतृत्व में पहुंच रहे प्रतिनिधिमंडल में तीन विधायक, पांच पूर्व विधायक समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहेंगे। जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल सुबह 11 बजे लंभुआ के सखौलीकलां गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारीजनों से मिलेगा। उनकी समस्याओं व मांगों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराएगा। आपको बता दे कि अब तक मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने की परिजनों से मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को डॉ. घनश्याम के परिजनों से लखनऊ में मुलाकात की। उधर, सांसद मेनका गांधी ने पत्र जारी कर इसकी तीखी निंदा की और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पूरे घटनाक्रम को करीब एक सप्ताह बीत रहा था किंतु सांसद मेनका गांधी की ओर से कोई ट्वीट या सार्वजनिक संदेश तक जारी नहीं हुआ था। यही हाल नगर विधायक विनोद सिंह का भी रहा। उन्होंने इतनी निर्मम हत्या की सार्वजनिक आलोचना तक नहीं की थी। इसे लेकर पार्टी में भी तीखी प्रतिक्रिया हो रही थी और प्रदेश नेतृत्व तक भी यह मामला पहुंचा था।
विज्ञापन
सांसद ने दिया अस्वस्थता का हवाला
सांसद मेनका गांधी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि कई दिनों से अस्वस्थ हैं। वे बोल भी नहीं पा रही हैं। इसलिए वे चाहकर भी सुल्तानपुर नहीं पहुंच पाईं। जारी पत्र में लिखा है कि इस कलंकित घटना को अंजाम देने वाले अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। यात्रा योग्य होते ही मैं सुल्तानपुर में डॉक्टर तिवारी के परिवार के बीच पहुंचूंगी और उन्हें न्याय दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगी।