फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused in the shooting incident surrendered

Lucknow News: फायरिंग के आरोपियों ने किया सरेंडर

Tue, 30 Jun 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Accused in the shooting incident surrendered
सरेंडर करने वाले आरोपी। 
लखनऊ। गोमतीनगर में रविवार शाम गोलियां तड़तड़ाने वाले दो आरोपियों ने सोमवार शाम थाने में सरेंडर कर दिया। होटल मनीष ईटिंग पॉइंट के मालिक मनीष गौर और अंकित के पिता संतोष ने गोमतीनगर थाने में 14 के खिलाफ एफआईआर कराई है। पुलिस एक को गिरफ्तार कर तीन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि रविवार रात पुलिस अंकित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही थी। तभी सोमवार शाम आरोपी अभय और विकासखंड का विष्णु वकील के साथ थाने पहुंचे। आरोपी का वकील उनका वीडियो बना रहा था। दोनों ने थाने में सरेंडर कर दिया। एक और आरोपी सार्थक को भी हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में विष्णु ने बताया कि चार साल पहले उसका और अंकित का जनेश्वर पार्क में झगड़ा हुआ था। उस समय अंकित ने उन्हें पीटा था। रविवार को वह जब साथियों के साथ होटल पहुंचा तो अंकित उसे चिढ़ाने लगा, इसलिए उसने वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन

उधर, गोली लगने से घायल रसोइये का लोहिया संस्थान में ऑपरेशन किया गया। उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed