{"_id":"6a8a0e368019c0df9a052760","slug":"accused-in-teenage-girls-sexual-exploitation-case-arrested-lucknow-news-c-13-lko1096-1886193-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किशोरी से यौन शोषण का आरोपी पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किशोरी से यौन शोषण का आरोपी पकड़ा गया
Sun, 23 Aug 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
गोसाईंगंज। किशोरी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी श्रमिक बब्बू सिंह (18) को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक, बस्ती निवासी युवती अपनी नाबालिग बहन के साथ सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में किराये के मकान में रहती है। युवती ने 24 अगस्त को बस्ती के कलवारी क्षेत्र के चकदहा गांव निवासी बब्बू सिंह पर बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सर्विलांस की मदद से पुलिस दिल्ली पहुंची और किशोरी को खोजकर लखनऊ ले आई। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।