फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused husband arrested in murder case of pregnant woman

Lucknow News: गर्भवती की हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

Fri, 21 Mar 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 21 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accused husband arrested in murder case of pregnant woman
गर्भवती की हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
लखनऊ। बीबीडी के जुग्गौर इलाके में रहने वाली पांच माह की गर्भवती राधा (28) की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मृतका के पति मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया। राधा के पिता बिंद्रा सागर ने बीबीडी थाने में दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अनौरा कला निवासी बिंद्रा ने सालभर पहले छह मार्च को बेटी राधा का विवाह जुग्गौर में रहने वाले आर्केस्ट्रा और भजन मंडली में काम करने वाली मनीष यादव से किया थ। राधा चार महीने की गर्भवती थीं। बिंद्रा का आरोप है कि मनीष अक्सर दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर बेटी को पीटता था। परेशान होकर बेटी तीन माह पहले मायके में आकर रहने लगी थी। बुधवार सुबह मनीष के बड़े भाई श्यामू ने फोन कर बताया कि राधा अचेतावस्था में है।
विज्ञापन


मायके वाले वहां पहुंचे तो राधा मरणासन्न हालत में मिली। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। परिजन अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह ने बताया कि मृतका के पति मनीष यादव, जेठ रामू यादव, श्यामू यादव, दो जेठानियां और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि राधा की गला दबाकर हत्या की गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed