फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accused beat up relatives of Deputy CM Keshav Prasad Maurya In Raebareli vandalized car case registered

UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के रिश्तेदारों पर हमला, जमकर पीटा... गाड़ी में की तोड़फोड़; केस दर्ज

Mon, 18 Aug 2025 08:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 08:17 AM IST
सार

रायबरेली में आरोपियों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के रिश्तेदारों को पीटा। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जन्माष्टमी पर खरीदारी करने जाते समय रास्ते में हमला किया गया। 

विज्ञापन
accused beat up relatives of Deputy CM Keshav Prasad Maurya In Raebareli vandalized car case registered
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के रायबरेली में शनिवार की रात जन्माष्टमी पर खरीदारी करने जा रहे चाचा-भतीजा पर आरोपियों ने हमला बोल दिया। उनकी पिटाई की और चार पहिया वाहन में तोड़फोड़ की। पीड़ित चाचा-भतीजा प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के रिश्तेदार हैं। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। रविवार की शाम तहरीर मिलने पर पुलिस ने दो युवकों और एक किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बताया गया कि जगतपुर थाना क्षेत्र के पिछवारा गांव में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के समधी हरिशंकर मौर्य रहते हैं। समधी के साढ़ू अमित कुमार मौर्य जन्माष्टमी पर गांव आए थे। अमित, प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पचीसा असोगी गांव के रहने वाले हैं। अमित ने बताया कि शनिवार रात करीब 10.30 बजे अपने भतीजे अनिकेत मौर्या के साथ जन्माष्टमी के लिए खरीदारी करने चार पहिया वाहन से सूची जा रहे थे। सिंहापुर मोड़ के पास उन पर हमला किया गया। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। विरोध पर आरोपियों ने मारपीट की।

विज्ञापन

पुलिस के आने से पहले हमलावर फरार हो गए

घायलों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन, पुलिस के आने से पहले हमलावर फरार हो गए। मामला डिप्टी सीएम के रिश्तेदारों से जुड़ा होने के कारण पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मनीरामपुर निवासी प्रफुल्ल सिंह, कुनाल सिंह और जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरे कछवाह निवासी किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed