फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused arrested for shooting student

Lucknow News: छात्र को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Mar 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 24 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for shooting student
छात्र को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। गोमतीनगर के एसआरएस मॉल के पास शनिवार रात बीसीए छात्र चिनहट के दयाल रेजीडेंसी निवासी शिवार्चन सिंह को गोली मारने के मामले में सात नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विकासनगर निवासी मनीष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घायल छात्र के साथी चिनहट के कमता निवासी अभिनव शुक्ला की तहरीर पर साजन मिश्र, मनीष तिवारी, ऋषभ राय, हर्षित राय, प्रवीण गोस्वामी, विपिन, विनोद पांडेय और छह अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं छात्र शिवार्चन की हालत अब खतरे से बाहर है। गिरफ्तार आरोपी के पास से कोई असलहा बरामद नहीं हुआ। जल्द उसे रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही बनी हमले की वजह

मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी शिवार्चन सिंह बीबीडी से बीसीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। 18 मार्च को रंजिश के चलते कुछ युवकों ने उनके फ्लैट में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व लूटपाट की थी। शिकायत पर चिनहट पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। उलटे उन पर लूट की बात हटाकर मारपीट की तहरीर देने की बात कही। शनिवार रात शिर्वाचन के साथ वारदात हो गई। गोली उनके बाएं कंधे पर लगी थी। पुलिस की इस लापरवाही पर कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed