फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused arrested for sexual exploitation by concealing religious identity, Inspector removed

Lucknow News: धर्म छिपाकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार, इंस्पेक्टर को हटाया

Mon, 29 Jun 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 29 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for sexual exploitation by concealing religious identity, Inspector removed
आशियाना। धर्म छिपाकर युवती का यौन शोषण करने और धर्मांतरण का दबाव डालने के आरोपी को आशियाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर हजारों रुपये वसूलने का भी आरोप है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं, पुलिस आयुक्त ने इस मामले में इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह को हटा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी इरशाद है। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2022 में उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर राहुल नाम के व्यक्ति से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। एक दिन आरोपी ने उन्हें मिलने के लिए ईको गार्डन बुलाया। वहां उसने शादी का झांसा दिया और यौन संबंध बनाए। फिर जनवरी 2026 में उसने एक मंदिर में शादी का नाटक रचा और उन्हें आशियाना स्थित मकान में ले गया। वह जब भी आरोपी से उसके घर चलने की बात करती तो वह टालमटोल करने लगता।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले उसने राहुल के मोबाइल से ससुर को कॉल की तो पता चला कि वह दूसरे समुदाय का है। उसका असली नाम इरशाद है। आरोप है कि विरोध पर आरोपी व उसके पिता ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। उसने हजारों रुपये वसूलते हुए धर्मांतरण का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता ने चार दिन पहले मामले में तहरीर एक चाैकी इंचार्ज को दी थी। इसकी जानकारी इंस्पेक्टर को नहीं थी। इसलिए इन्हें हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed