{"_id":"69c98b8b45ab3ec2200df24b","slug":"accused-arrested-for-fleeing-with-rs-14-lakh-from-property-dealer-lucknow-news-c-13-knp1002-1667013-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर के 14 लाख रुपये लेकर भागने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर के 14 लाख रुपये लेकर भागने का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 30 Mar 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। जमीन खरीदने आए गोरखपुर शिवपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर विश्वजीत सिंह से 14 लाख रुपये लेकर भागे आरोपी को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सृजन पांडेय के पास से विश्वजीत के डेढ़ लाख रुपये भी मिले हैं। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से सृजन का पता चला था। वह मूलरूप से आजमगढ़ की वैष्णव कॉलोनी का निवासी है और वर्तमान में गोमतीनगर के विशालखंड में रहता है। रविवार को को गाजीपुर पुलिस ने सृजन को पालीटेक्निक चौराहे के पास गिरफ्तार किया। उसके पास से डेढ़ लाख रुपये भी बरामद किए। उसने बताया कि वह ट्रेवल एजेंसी चलाता था। आरोपी ने वारदात में शामिल साथी कार्तिक, नासिर, सिद्धू, विशाल और रोहित सिंह का नाम बताया है। पुलिस इन आरोपियों की तलाश में लगी है। मामले में नामजद रमेश और उसके साथी आलोक की भूमिका की जांच की जा रही है।
यह है पूरी घटना
विश्वजीत सिंह की लखनऊ में जमीन खरीदने के लिए साथी रितेश के साथ रमेश वर्मा के दफ्तर रुपये लेकर पहुंचे थे। रमेश और उसका साथी आलोक उन दोनों को इंदिरानगर स्थित कॉफी डूड नाम के कैफे ले गए थे। वहां उन लोगों की मुलाकात सिद्धू व अन्य युवकों से हुई थी। आलोक व रमेश ने विश्वजीत की फोन पर कार्तिक नाम के युवक से बात कराई। कार्तिक ने सिद्धू को रुपये देने की बात कही। इस पर विश्वजीत ने उसे 14 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी विश्वजीत से रुपये से भरा बैग लेकर भाग गए। बैग में दो मोबाइल फोन भी रखे थे।