{"_id":"6a4034047203b207550ed09a","slug":"accusation-of-attacking-a-shopkeeper-with-a-chopper-lucknow-news-c-13-lko1070-1803329-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दुकानदार पर चापड़ से हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दुकानदार पर चापड़ से हमले का आरोप
Sun, 28 Jun 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो की फुटेज।
लखनऊ। हुसैनगंज के छितवापुर निवासी दुकानदार लकी भारती ने नाका के विजयनगर में रहने वाले हरीशचंद्र पर चापड़ से हमले का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
लकी भारती ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह हरीशचंद्र उनकी दुकान पर आया था। उसने पान मसाला, चिप्स और पानी की बोतल ली और बिना रुपये दिए जाने लगा। रुपये मांगने पर झगड़ा करने लगा। बाद में वह घर से चापड़ ले आया और उन पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है।