{"_id":"5bb6e73c867a5528d61403dd","slug":"accountant-of-pension-directorate-arrested-for-bribing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन निदेशालय का लेखाकार अनिल कुमार 3 हजार घूस लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन निदेशालय का लेखाकार अनिल कुमार 3 हजार घूस लेते गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा भवन स्थित पेंशन निदेशालय के लेखाकार अनिल कुमार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने 3000 रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अनिल के खिलाफ संगठन के निरीक्षक जगन्नाथ सिंह ने सआदतगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक नीरज ओझा ने बताया कि गोमतीनगर के खरगापुर के भवानी शंकर जायसवाल पुनरीक्षित वेतनमान के अनुसार पेंशन के लिए प्राधिकार पत्र जारी करने के लिए विभाग के चक्कर काट रहे थे। लेखाकार अनिल ने काम कराने के बदले 3000 रुपये मांगे थे।
भवानी ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की थी। संगठन ने जाल बिछाया। भवानी ने अनिल को रुपये देने के लिए जूस की दुकान पर बुलाया। रुपया लेते ही टीम ने अनिल को दबोच लिया।