{"_id":"6a3c374479e9149f340cb01a","slug":"account-holders-protested-for-the-third-consecutive-day-and-locked-the-bank-lucknow-news-c-13-lko1070-1798615-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खाताधारकों ने तीसरे दिन भी किया प्रदर्शन, बैंक पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खाताधारकों ने तीसरे दिन भी किया प्रदर्शन, बैंक पर जड़ा ताला
Thu, 25 Jun 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में प्रदर्शन करते खाताधारक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबग्गा। पारा में शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बुधवार को तीसरे दिन भी खाताधारकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बैंक के बाहर ताला जड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी बैंक मैनेजर की गिरफ्तारी और अपनी जमा रकम लौटाने की मांग की। डिप्टी रीजनल मैनेजर ने जल्द भुगतान का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद करीब 7:30 बजे प्रदर्शन समाप्त हो गया।
प्रदर्शन में शामिल खाताधारक रुचि गौतम, अनुराधा वर्मा, रामकुमार, सुषमा, मोनी राजपूत, अनुपमा वर्मा, अर्पित यादव, रामदेवी, अनीता वर्मा, सुमन रावत और फूलचंद कश्यप ने बताया कि बैंक मित्र शिवा राव और उसके सहयोगियों दीपक व विकास ने अधिक ब्याज का लालच दिया था। उन्होंने फिक्स्ड डिपॉजिट के नाम पर करोड़ों रुपये जमा कराए थे। पुलिस ने शिवा राव, उसकी मां और पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि बैंक मैनेजर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। रीजनल मैनेजर अनीश कुमार भारती ने खाताधारकों से बात की। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है। कुछ खाताधारकों का भुगतान एक सप्ताह में किए जाने का प्रयास है। शेष मामलों के निस्तारण के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है।
हालांकि, खाताधारक बैंक प्रबंधन के आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना है कि पहले भी ऐसे कई आश्वासन मिले हैं, पर पूरी जमा राशि वापस नहीं मिली। उन्होंने चेतावनी दी है कि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो बृहस्पतिवार को दोबारा बैंक बंद कराया जाएगा।