फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accident: Two real sisters of scooty riding Lucknow died in an accident on Lucknow-Kanpur highway

Accident : लखनऊ - कानपुर हाइवे पर हादसे में स्कूटी सवार लखनऊ की दो सगी बहनों की मौत

Tue, 07 Jun 2022 10:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 07 Jun 2022 10:46 AM IST
सार

एसओ अमित सिंह ने बताया कि मृतकों में एक का नाम चांदनी गंगवार (22) व दूसरी का नाम पूर्वांचल गंगवार (20) पुत्री अशोक कुमार है। दोनों बहनें लखनऊ के गोमतीनगर सहारा हॉस्पिटल दूरदर्शन कालोनी में रहती हैं।

विज्ञापन
Accident: Two real sisters of scooty riding Lucknow died in an accident on Lucknow-Kanpur highway
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार सगी बहनों को रौंद दिया। हादसे में चांदनी (28) व पूर्वाशा (20) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसा मोड़ पर ओवर टेक करने के दौरान हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे में शामिल वाहन की तलाश में जुट गई। 

विज्ञापन


एसओ सोहरामऊ अमित सिंह के मुताबिक लखनऊ के गोमतीनगर विराटखंड स्थित दूरदर्शन स्टाफ कालोनी निवासी अवधेश की तीन  बेटियां  पूजा, चांदनी  व पूर्वाशा थी। पूजा की शादी कानपुर में हुई है। पूर्वाशा वहीं रहकर पढ़ाई कर रही थी। पूर्वाशा बीएससी तृतीया वर्ष की छात्रा थी। उसका सोमवार को कानपुर के डीबीएस कालेज में पहला पेपर था। सोमवार सुबह लगभग छह बजे बड़ी बहन चांदनी  उसे स्कूटी से कानपुर लेकर जा रही थी। सोहरामऊ थाना क्षेत्र में दस नंबर गुमटी के पास मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार बहनों को रौंद दिया। 
विज्ञापन


आधार कार्ड से हुई पहचान 
एसओ के मुताबिक राहगीरों ने हादसे की खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को दोनों के पास से आधार कार्ड मिला। जिससे दोनों की शिनाख्त हुई। इसके बाद पुलिस ने पिता से संपर्क कर हादसे की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पिता दूरदर्शन में सीनियर टेक्नीशियन हैं। बड़ी बेटी पूजा की शादी हो चुकी है। वहीं दूसरी बेटी चांदनी बीटेक करने के बाद नौकरी की तलाश कर रही थी। छोटी कानपुर में बड़ी बहन के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिन पहले वह लखनऊ आई थी। सोमवार को पेपर होने के कारण वह दूसरे नंबर की बहन चांदनी के साथ स्कूटी से कानपुर जा रही थी। तभी रास्ते में हादसा हो गया। हादसे की सूचना पर पिता व कई रिश्तेदार उन्नाव पहुंच गये थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed