फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident of incom tax commisionar's car

हादसे में बाल-बाल बचीं इनकम टैक्स की ज्वाइंट कमिश्नर

Thu, 25 Nov 2021 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
accident of incom tax commisionar's car
लखनऊ/सुल्तानपुर। लखनऊ में तैनात इन्कम टैक्स की ज्वाइंट कमिश्नर प्रियंका की कार सुल्तानपुर में हादसे का शिकार हो गई लेकिन कार के एयरबैग खुलने से उसमें सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। कोतवाली देहात क्षेत्र के अभियाकलां गांव के पास यह हादसा उस समय हुआ जब अचानक वनरोजों का झुंड कार के सामने आ गया। हादसे में एक वनरोज की मौत हो गई।
विज्ञापन

लखनऊ में तैनात इन्कम टैक्स की ज्वाइंट कमिश्नर प्रियंका मंगलवार को वाराणसी से कार से लखनऊ लौट रही थीं। उनके साथ में उनकी मां और एक नौकर भी था। कार उनका चालक दीपक चला रहा था। मंगलवार रात नौ बजे सुल्तानपुर में कोतवाली देहात क्षेत्र के अभियाकलां गांव के पास अचानक वनरोजों का झुंड कार के सामने आ गया। एक वनरोज कार से टकराने के बाद छिटककर बगल से गुजर रहे ट्रक से कुचल गया जिससे उसकी मौत हो गई। मगर हादसा होते ही एयर बैग खुलने से कार में आगे बैठीं प्रियंका व चालक समेत सभी लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि, दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद प्रियंका, उनकी मां और नौकर दूसरे वाहन से लखनऊ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed