फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accident in Lucknow: Four killed, four serious due to vehicle collision in Manaknagar, Mal, Mohanlalganj and Chinhat

लखनऊ में हादसा : मानकनगर, माल, मोहनलालगंज और चिनहट में वाहनों की टक्कर से चार की मौत, चार गंभीर

Fri, 05 Nov 2021 07:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 05 Nov 2021 07:16 PM IST
सार

इटौंजा निवासी गुड्डू यादव (46) मोहनलालगंज के खुजौली गांव स्थित अपनी ससुराल में पत्नी रानी व तीन बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करके गुजारा करता था। गुरुवार दोपहर वह  सिलेंडर लेने के लिए गया था।

विज्ञापन
Accident in Lucknow: Four killed, four serious due to vehicle collision in Manaknagar, Mal, Mohanlalganj and Chinhat
Accident

विस्तार

राजधानी में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक तालकटोरा के बादशाह खेड़ा का रहने वाला रितिक (18) राजाजीपुरम में कपड़े की दुकान पर काम करता था। गुरुवार को दीपावली पर रात में वह अपने दोस्त सूरज के साथ  बाइक से घूमने निकला था। तभी मानक नगर में आरडीएसओ ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर पुल की दीवार से टकराई तो रितिक और सूरज नीचे गिर गए। दोनों दोस्त काफी देर तक घायल अवस्था में पुल के नीचे पड़े रहे। देर रात  1:00 बजे किसी ने उन्हें देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रितिक को मृत घोषित कर दिया। जबकि सूरज की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


वहीं, माल के सरसंडा गांव का रहने वाला मोहित (17) गुरुवार को अपने भाई ओमवीर संग उसकी ससुराल महिमा खेड़ा जा रहा था। तभी गहदो मोड़ के पास तेज रफ्तार डाला ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मोहित और ओमवीर घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मोहित की मौत हो गई। जबकि ओमवीर की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


उधर, इटौंजा निवासी गुड्डू यादव (46) मोहनलालगंज के खुजौली गांव स्थित अपनी ससुराल में पत्नी रानी व तीन बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करके गुजारा करता था। गुरुवार दोपहर वह  सिलेंडर लेने के लिए गया था। लौटते समय खुजौली मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बाराबंकी के जहांगीराबाद की रहने वाली तकबीरा बानो (65) पति साजिद और बेटे समद के साथ अपनी बेटी को देखने के लिए बाइक से मल्हौर जा रही थी। तभी चिनहट में जुग्गौर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने समद की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे कि तीनों घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहां तकबीरा की मौत हो गई। वहीं, पति व बेटे का इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed