{"_id":"632cd632fbe0245b0c089adacc19f668","slug":"accident-in-junabganj-4-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एंबुलेंस हुई खाक, तीन जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एंबुलेंस हुई खाक, तीन जिंदा जले
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
Updated Sun, 18 Aug 2013 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में तड़के हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
गाड़ी में सवार तीन लोग जिंदा जल गए और दो घायल युवकों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई और दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
सूत्रों की मानें, तो मुहल्ला बनारसी दास औरैया के प्रदीप कुमार की पत्नी सोनी किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवसिर्टी में भर्ती थी।
प्रदीप शनिवार सुबह 5.30 बजे पत्नी को डिस्चार्ज कराके एंबुलेंस से घर जा रहे थे। उनके साथ उनकी बहन मोनी, एक रिश्तेदार अश्विनी और ड्राइवर नासिर अली भी थे। जैसे ही एंबुलेंस जुनाबगंज तिराहे पर पहुंची, मोहनलालगंज की तरफ से तेज रफ्तार डीसीएम से भिड़ंत हो गई।
हादसे की एक्सक्लूसिव तस्वीरें- खाक हुई एंबुलेंस, तीन जिंदा जले
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस पलट गई और उसमें आग लग गई। आस-पास मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे उसे सीधा किया और प्रदीप और अश्विनी को बाहर निकाल लिया।
इस दौरान सोनी, मोनी और नासिर अली जिंदा जल गए। लोगों ने बिना देर किए प्रदीप और अश्विनी को ट्रॉमा सेंटर भेजा जहां कुछ समय बाद प्रदीप की भी मौत हो गई। वहीं अश्विनी की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन