फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident

एक को बचाने में तालाब में डूब गए चार मासूम

Thu, 03 Jun 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
accident
गोंडा। रसूलपुर खान गांव के मजरे मिसरौली में गुरुवार सुबह तालाब पर गए एक ही परिवार के तीन बेटियों समेत पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चे तालाब से मिट्टी निकालने गए थे। मौत की खबर से घर और गांव में कोहराम मच गया। खोड़ारे पुलिस ने तालाब से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना खोड़ारे क्षेत्र के रसूलपुर खान गांव के मजरे मिसरौली रहने वाले अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे उनके दो बेटे आदित्य उर्फ चंचल पांडेय (8) व शिवा उर्फ शिवाकान्त पांडेय (6) उनके सगे भाई वीरेंद्र कुमार पांडेय की बेटी कुमारी मुस्कान पांडेय (12) और उनके चचेरे भाई सुरेंद्र कुमार पांडेय की दो बेटियां कुमारी रागिनी पांडेय (8) व प्रकाशिनी पांडेय (10) घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब से मिट्टी निकालने गए थे। सभी बच्चे मिट्टी निकालने के लिए तालाब में उतरे थे। इसी बीच एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उतरे बच्चे एक-एक कर तालाब में डूबते चले गए। पांचों मासूमों की मौत हो गई।
विज्ञापन

तालाब के पास गुजर रहे गांव के व्यक्ति ने बच्चों की चीख सुनी तो दौड़ा। लेकिन तब तक पांचों बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी थी। बच्चों की डूबने से मौत की खबर घर पर पहुंची तो परिवार के लोगों के साथ ही गांव के लोग तालाब की और भागे। मरने वालों में दो सगे भाईयों व दो सगी बहनों समेत पांच बच्चे शामिल हैं। थाना खोड़ारे के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के मदरसे में पढ़ते थे चारों बच्चे
खोड़ारे थाना क्षेत्र के रसूलपुर खान गांव के रहने वाले अरविंद कुमार पांडेय का बेटा शिवा उर्फ शिवाकान्त पांडेय और आदित्य उर्फ चंचल पांडेय, सुरेंद्र कुमार पांडेय की बेटी रागिनी व प्रकाशिनी के साथ ही वीरेंद्र कुमार पांडेय की बेटी मुस्कान गांव के मदरसा फरीदशाह एजूकेशन सोसायटी में पढ़ते थे। शिवा उर्फ शिवाकांत कक्षा एक, चंचल उर्फ आदित्य कक्षा दो, कुमारी रागिनी पांडेय कक्षा एक, कुमारी प्रकाशिनी पांडेय कक्षा-तीन व कुमारी मुस्कान पांडेय कक्षा तीन की छात्रा थी।
परिजनों की चीत्कार से गूूंजा मिश्रौलीया
थाना खोड़ारे क्षेत्र के रसूलपुर गांव के मजरे मिसरौली में एक ही परिवार के पांच बच्चों की तालाब में डूबने से मौत के बाद जब उनके शव घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों की चीत्कार से पूरा गांव गूंज उठा। यहां के रहने वाले अरविंद पांडेय चार बच्चों शिवा (6), चंचल (8), आशुतोष (13) व अनुभव (7) में से शिवा व चंचल की मौत हो गई। अरविंद के सगे भाई वीरेंद्र पांडेय के एक बेटी मुस्कान (12) व एक बेटा दुर्गेश (21) हैं। जिसमें मुस्कान की मौत हो गई। साथ ही अरविंद पांडेय के चचेरे भाई सुरेंद्र पांडेय के सात बच्चों में बेटी प्रकाशिनी (10), रागिनी (8), ज्योति (13) व बेटे मन्नू (8) व अमन (7 ) हैं। सुरेंद्र की बेटी रागिनी व प्रकाशिनी की मौत हो गई। एक परिवार में पांच बच्चों का एक साथ शव देखकर परिवार में कोहराम मचा है। वीरेंद्र की पत्नी अर्पणा समेत परिवार के लोगों की चीत्कार से पूरा गांव गूंज रहा है। पांच बच्चों की मौत की खबर मिलते रिश्तेदार व संबंधियों के साथ ही गांव के लोग परिवार के लोगों को ढांढस बंधाने में लगे हैं।

विधायक ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस
थाना खोड़ारे क्षेत्र के रसूलपुर गांव के मजरे मिसरौली में एक ही परिवार के पांच बच्चों के मौत की खबर मिलते क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा समर्थकों संग गांव के तालाब पर पहुंचे। वहां लोगों से बच्चों के मौत के कारणों की जानकारी ली। विधायक प्रभात वर्मा मरने वाले बच्चों के घर पहुंचे। सीओ मनकापुर व प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे से जानकारी लेने के बाद त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने हादसे में मरने वाले बच्चों के परिवार के लोगों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed