{"_id":"633278932d806742594a57f1","slug":"ac-buses-will-not-run-for-jharkhand-madhya-pradesh-and-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"AC Buses: रोडवेज झारखंड, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के लिए नहीं चलाएगा एसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AC Buses: रोडवेज झारखंड, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के लिए नहीं चलाएगा एसी बसें
Tue, 27 Sep 2022 09:44 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 27 Sep 2022 09:44 AM IST
सार
यूपी के परिवहन मंत्री का कहना है कि झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए एसी बसें नहीं चलाई जाएंगी क्योंकि यहां पहले से ही निजी बस संचालकों का वर्चस्व है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिन राज्यों में निजी बस संचालकों का वर्चस्व है, वहां यूपी रोडवेज अपनी एसी बसें नहीं चलाएगा। विधानसभा में उठाए गए एक सवाल के जवाब में सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल यूपी रोडवेज राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू कश्मीर और दिल्ली के लिए एसी बसों का संचालन करता है। कई बार यह मांग उठी कि झारखंड, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में भी यूपी रोडवेज एसी बसें चलवाए लेकिन सरकार ने इससे इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि इन तीनों राज्यों में निजी बस संचालकों का वर्चस्व है। ऐसे में वहां एसी बसें भेजने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन