लखनऊ से मुरादाबाद समेत इन चार शहरों के लिए एसी बसें जल्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से चार शहरों के लिए एसी बस सेवा अगले हफ्ते से इसे शुरू करने की तैयारी है। इन बसों को कैसरबाग बस अड्डे से मुरादाबाद, बिजनौर, देवरिया और पडरौना के बीच चलाया जाएगा। इन रूटों पर बस परमिट मंजूर हो जाने के बाद चार जोड़ी यानी आठ बसों को चलाया जाएगा।
यह जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने दी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की मांग पर सस्ते किराये में एसी जनरथ बस चलाने का प्रस्ताव है। यातायात निरीक्षक की ओर से चिह्नित रूटों पर सर्वे कर उसकी रिपोर्ट रविवार को आ जाएगी। इसमें कैसरबाग बस अड्डे से जिलों की दूरी, उसका किराया व टाइमटेबल तय किया जाएगा।
लखनऊ से गांवों तक चलेंगी 26 नई बसें
लखनऊ से गांवों तक रोडवेज बसें चलाने की कवायद तेजी से पूरी की जा रही है। इसी क्रम में 26 नई बसों को लखनऊ क्षेत्र में शामिल किया गया है। परिवहन निगम के एमडी डॉ. राजशेखर ने बताया कि इन बसों के लिए टेंडर को अंतिम रूप दे दिया गया है। अगले दो महीने में दो दर्जन नई साधारण बसों को बेड़े में जोड़ लिया जाएगा।
ये बसें लखनऊ क्षेत्र से बाराबंकी, बड़वल बाजार, हैदरगढ़, बिंदौरा, सहादतगंज, खिजना, सफदरगंज, टिकैतगंज, बाबागंज, दरियाबाद, रानीमऊ, जरवल रोड, बहराइच, बेलहरा, फतेहपुर, खरौली, रायबरेली, टिकरिया, कमालगंज, लालगंज, दुधवन, गदागंज, शिवनगर, कोरिहर, मकबूलपुर, जगतपुर, लक्ष्मनपुर, दरीबा, इटौंजा, दरीबा, रेउसा, मोहनलालगंज, मोहान, दुबग्गा, कैसरबाग व चहलारीघाट रूटों पर चलेंगी।