{"_id":"5dd39c4d8ebc3e54a35330b5","slug":"ac-bus-service-closed-for-janakpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से जनकपुर के लिए जाने वाली एसी बस सेवा बंद, यात्रियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से जनकपुर के लिए जाने वाली एसी बस सेवा बंद, यात्रियों में आक्रोश
Tue, 19 Nov 2019 01:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Nov 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के अफसरों की लापरवाही के चलते लखनऊ से जनकपुर के बीच चलने वाली एक जोड़ी जनरथ एसी बस का संचालन बंद हो गया है। राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा को इससे झटका लगा है तो वहीं यात्रियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
यह बस 10 सितंबर 2019 के बाद से बंद चल रही है। निगम के प्रबंध निदेशक ने लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक से रिपोर्ट तलब की है। जानकार सूत्रों के मुताबिक, बस के परमिट के नवीनीकरण में अफसरों द्वारा लापरवाही बरती गई जिससे लगभग सवा दो माह से बस सेवा ठप है।
विज्ञापन
उधर, परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता वाली बस के परमिट का नवीनीकरण तो हाथोंहाथ होता है। इस संबंध में परमिट के नवीनीकरण की पैरवी करने वाले अफसराें ने अवगत ही नहीं कराया है। यह बस आलमबाग बस टर्मिनल से रोजाना दोपहर दो बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह जनकपुर पहुंचती थी। वापसी में जनकपुर से दोपहर 12 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 4:00 बजे आलमबाग पहुंचती थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दिखाई थी हरी झंडी
नवंबर 2018 में लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल से चलने वाली जनकपुर सेवा की बस का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखायी थी। नेपाल सरकार ने सस्ते किराये की एक जोड़ी जनरथ बस को मंजूरी दी थी। इस बस के संचालन से अयोध्या, गोरखपुर, पिपराकोठी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, भिट्टामोड़ एवं जनकपुर के यात्रियाें का आवागमन सुगम हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय परमिट का नहीं हो पाया नवीनीकरण
लखनऊ से जनकपुर सेवा बस के लिए जो अंतरराष्ट्रीय परमिट जारी हुआ था, उसकी वैधता 10 सितंबर 2019 तक थी। इसके बाद परमिट का नवीनीकरण नहीं हो पाया। अगस्त में आवेदन किया गया था। हालांकि जानकारी में आया है कि परमिट का नवीनीकरण हो चुका है। - पल्लव कुमार बोस, क्षेत्रीय प्रबंधक, लखनऊ परिक्षेत्र परिवहन निगम
अंतरराष्ट्रीय परमिट का नहीं हो पाया नवीनीकरण
लखनऊ से जनकपुर सेवा बस के लिए जो अंतरराष्ट्रीय परमिट जारी हुआ था, उसकी वैधता 10 सितंबर 2019 तक थी। इसके बाद परमिट का नवीनीकरण नहीं हो पाया। अगस्त में आवेदन किया गया था। हालांकि जानकारी में आया है कि परमिट का नवीनीकरण हो चुका है। - पल्लव कुमार बोस, क्षेत्रीय प्रबंधक, लखनऊ परिक्षेत्र परिवहन निगम