{"_id":"6110367a8ebc3ef4162f5aa5","slug":"abu-azmi-targets-bjp-people-will-not-pay-attention-to-owaisi-the-government-will-be-formed-by-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबू आजमी ने भाजपा पर साधा निशाना : ओवैसी को तवज्जो नहीं देगी जनता, सपा की बनेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबू आजमी ने भाजपा पर साधा निशाना : ओवैसी को तवज्जो नहीं देगी जनता, सपा की बनेगी सरकार
Mon, 09 Aug 2021 01:24 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:24 AM IST
सार
आजम खां के बीमार होने के बाद आजमी ने प्रदेश में सक्रियता बढ़ा दी है। वह पूर्वांचल के विभिन्न जिलों का दौरा कर लौट चुके हैं। आजम खां के बाद अगला चेहरा कौन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान है।
विज्ञापन
आजमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में देश का भविष्य तय करेगा। इसलिए उत्तर प्रदेश की जनता न किसी के बहकावे में आएगी और न ही वोट कटवा को तवज्जो देगी। प्रदेश का अल्पसंख्यक समुदाय दिल और दिमाग खोलकर सपा के साथ है। एआईएमएईएम के अध्यक्ष असादुद्दीन ओवैसी जैसे लोग बेनकाब हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें तवज्जो नहीं देगी। यह बातें सपा महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने अमर उजाला से बात करते हुए कही।
विज्ञापन
आजमी इन दिनों उत्तर प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं। आजम खां के बीमार होने के बाद आजमी ने प्रदेश में सक्रियता बढ़ा दी है। वह पूर्वांचल के विभिन्न जिलों का दौरा कर लौट चुके हैं। आजम खां के बाद अगला चेहरा कौन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान है। आजम खां को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए किए गए प्रयासों की सजा दी जा रही है। शिक्षा ही विकास की कुंजी होती है। उन्होंनेे समाज को यह कुंजी थमाई है। उन्हें मिल रही यातना का बदला समाज के लोग 2022 के चुनाव में सपा को सत्ता सौंप कर लेंगे।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति के सवाल पर आजमी ने कहा कि किसानों का मुद्दा सर्वोपरि है। भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसान इस धोखे का बदला सपा को सत्ता सौंप कर लेंगे। पूरब से पश्चिम तक की सपा की जनसभाओं में किसानों का रैला उमड़ रहा है। कोरोना काल में मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। तमाम लोगों की मौत हो गई। पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के कियान्वयन में भी भाजपा ने मनमानी की है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे 400 सीट के दावे को जायज ठहराते हुए आजमी ने कहा कि पहले 351 सीट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब हर दिन सपा का ग्राफ बढ़ रहा है। गठबंधन के सवाल पर उनहोंने कहा कि समान विचारधारा वाले महान दल सहित तमाम छोटे-छोटे दलों से गठबंधन हो रहा है। भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की हितैषी सभी दल सपा को सत्ता सौंपने के लिए बेताब हैं। ईवीएम के मुद्दे पर आजमी ने कहा कि इस बार सपा भाजपा को ईवीएम में खेल नहीं करने देगी। भाजपा की हर चाल का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पुख्ता रणनीति बनाई जा रही है।