{"_id":"68089f9133f82f783f070915","slug":"about-100-huts-burnt-to-ashes-in-a-fire-in-kesari-kheda-area-of-alambagh-lucknow-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: आलमबाग के केसरी खेड़ा में आग से 100 से ज्यादा झोपड़ियां राख, बुझाने में लगे पांच घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: आलमबाग के केसरी खेड़ा में आग से 100 से ज्यादा झोपड़ियां राख, बुझाने में लगे पांच घंटे
Wed, 23 Apr 2025 01:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:40 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के आलमबाग के केसरीखेड़ा इलाके में आग लगने से 100 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
आग में 100 से ज्यादा झोपड़ियां जल गईं।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के आलमबाग के केसरी खेड़ा इलाके में मंगलवार देर रात करीब दो बजे झुग्गी झोपड़ियां में भीषण आग लग गई। अग्निकांड में करीब 100 से ज्यादा झोपड़ियां राख हो गईं। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की 15 गाड़ियों की मदद से पांच घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात में बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट हुआ था। इसकी चिंगारी से झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। देर रात हवा की वजह से एक के बाद एक झोपड़ियों में आग फैलती गई। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे।
विज्ञापन
झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग कीमती सामान निकालकर जान बचाते नजर आए। सरोजनीनगर एफएसओ के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन