{"_id":"646b220693e9c99a5b006ba5","slug":"abortion-of-a-rape-victim-in-lucknow-hospital-seized-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दुष्कर्म पीड़िता का कराया गर्भपात, अस्पताल सील, बिना लाइसेंस के चल रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दुष्कर्म पीड़िता का कराया गर्भपात, अस्पताल सील, बिना लाइसेंस के चल रहा था
Mon, 22 May 2023 01:34 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 May 2023 01:34 PM IST
सार
लखनऊ के गोसाईंगंज में दुष्कर्म पीड़िता का गर्भपात कराने के मामले में हॉस्पिटल को सील करवा दिया गया है। अस्पताल बिना लाइसेंस और बिना महिला रोग विशेषज्ञ के चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का गर्भपात करने वाले अमेठी कस्बे के प्रॉमिस हॉस्पिटल को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामला सामने आते ही रविवार को सील करा दिया। वहीं, दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दीपक पांडेय के मुताबिक आरोपी उमर कुरैशी उर्फ गुड्डा ने नाबालिग को धमकाकर उससे दुष्कर्म किया था। उसके गर्भवती होने की जानकारी पर आरोपी ने उसे बहाने से बुलाया। 19 मई को प्रॉमिस हॉस्पिटल में जांच कराई। इसमें चार महीने के गर्भ होने की बात सामने आई। आरोपी ने प्रॉमिस हॉस्पिटल ले जाकर गर्भपात करा दिया। किशोरी ने अपने पिता को आपबीती बताई तो उन्होंने रविवार को केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
अस्पताल का लाइसेंस नहीं, पांच गर्भवती भर्ती मिलीं
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. अखंड प्रताप सिंह और सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनय मिश्र गोसाईंगंज पुलिस के साथ प्रॉमिस हॉस्पिटल पहुंचे। वहां पांच गर्भवती भर्ती मिलीं। अस्पताल बिना लाइसेंस के चल रहा था। यहां गायनेकोलॉजिस्ट भी नहीं थीं। यहां भर्ती सभी गर्भवती को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। खुद को डॉक्टर बताने वाली इसकी संचालक रीना पर केस दर्ज कर लिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनय मिश्र के मुताबिक रीना के झोलाछाप होने का संदेह है। शुरुआती पड़ताल में नाबालिग का गर्भपात करने में भी रीना की भूमिका सामने आई है।
विज्ञापन