फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ABM group of england will invest 400 crore rupees in uttar pradesh

बेकरी इंडस्ट्री का मेगा प्रोजेक्ट लगाने का प्रस्ताव, इंग्लैंड का एबीएम ग्रुप 400 करोड़ से अधिक निवेश को तैयार

Tue, 15 Sep 2020 11:28 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Sep 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
ABM group of england will invest 400 crore rupees in uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर
बुंदेलखंड में एक ग्रीन फील्ड खमीर (यीस्ट) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव है। इंग्लैंड की कंपनी ने इसके लिए सरकार से 66 एकड़ जमीन, कच्चे माल की उपलब्धता व निवेश संबंधी अन्य सुविधाओं की मांग की है। इससे 5,000 लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिल सकता है।
विज्ञापन


इंग्लैंड का एबीएम ग्रुप महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक व केरल में बेकरी व मसाला से जुड़ी सामग्री के उत्पादन से पहले से जुड़ा हुआ है। इस ग्रुप ने प्रदेश सरकार के सामने 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से खमीर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का प्रस्ताव पेश किया है।
विज्ञापन


कंपनी ने हरदोई व बुंदेलखंड में इस प्लांट के लिए जमीन देखी है। चित्रकूट में इसके लिए 66 एकड़ भूमि चिह्नित करने का प्रस्ताव है। कंपनी वहां करीब 3300 मीट्रिक टन यीस्ट उत्पादन की क्षमता वाली इकाई स्थापित करना चाहती है। इकाई के लिए 10 मेगावाट बिजली, 50 टन प्रतिदिन बायोमास, 200 टन प्रतिदिन शीरा व पानी की जरूरत होगी। कंपनी इससे निकलने वाले राख, वेस्ट ऑयल व कीचड़ के ट्रीटमेंट प पैकेजिंग मैटेरियल के प्रबंधन की भी व्यवस्था करेगी। इकाई अत्याधुनिक तकनीक व पर्यावरणीय मानकों का लागू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-ऑक्शन के जरिए निवेशकों को प्लॉट पाने का फिर मौका

कंपनी ने इकाई की स्थापना से जुड़ी कार्यवाही के लिए औद्योगिक विकास विभाग से आवश्यक सहयोग का आग्रह किया है। अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार ने इन्वेस्ट यूपी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी नीना शर्मा को इस प्रोजेक्ट की स्थापना से जुड़ी समस्त कार्यवाही कराने के निर्देश दिए हैं। यूपीसीडा के सीईओ व पिकप की एमडी को उन्होंने आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है। 

निवेशकों को प्रदेश के सात औद्योगिक क्षेत्रों में ई-ऑक्शन के जरिए प्लॉट पाने का फिर मौका मिलने जा रहा है। यूपीसीडा ने इससे संबंधित कार्यवाही शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्लॉट आवंटन में पारदर्शिता के लिए ई-ऑक्शन प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था।

यूपीसीडा ने पिछले दिनों यह प्रयोग शुरू किया जो कारगर रहा। अब जगदीशपुर अमेठी, टीडीएस सिटी गाजियाबाद, एग्रो पार्क फेस-1 व 2 बाराबंकी, संडीला फेस-2 हरदोई, मालवां फतेपुर, ग्रोथ सेंटर जैनपुर कानपुर, रामनगर-2 वाराणसी व आईआईडीसी चंदौली औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट के लिए ई-ऑक्शन की तैयारी शुरू कर दी है। अगले महीने के पहले पखवाड़े तक प्रक्रिया पूरी करने की योजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed