फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aarav Patel and Arnav Garg made a comeback

Lucknow News: आरव पटेल और अर्णव गर्ग ने किए उलटफेर

Tue, 19 May 2026 01:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Aarav Patel and Arnav Garg made a comeback

विज्ञापन
लखनऊ। आरव पटेल और अर्णव गर्ग ने उलटफेर भरी जीत दर्ज करते हुए अंडर-14 आइटा टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश किया। विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में खेले जा रहे प्रतियोगिता के पहले दौर में सबसे बड़ा उलटफेर गैर वरीय आरव पटेल ने किया। उन्होंने शानदार वापसी करते हुए दूसरी वरीयता प्राप्त पविथ सिंह को 3-6, 6-1, 10-5 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

समित टेनिस अकादमी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के एक अन्य बड़े मुकाबले में अर्णव गर्ग ने छठी वरीयता प्राप्त मोहम्मद सूफियान को कड़े संघर्ष के बाद 0-6, 6-4, 10-8 से हराकर उलटफेर किया। प्रतियोगिता में शीर्ष वरीय हैरिस खान ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जय जायसवाल को सीधे सेटों में 6-0, 6-2 से मात देकर आसान जीत दर्ज की। चौथी वरीयता प्राप्त तेजस सिंह ने भी अपना दबदबा कायम रखते हुए शिवांश को 6-1, 6-0 से पराजित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों के तहत प्रणव शर्मा ने अर्णव श्रीवास्तव को 6-4, 0-6, 10-8, मानस पटेल ने एकाग्र सिंह को 6-3, 1-6, 11-9, रुद्र चौरसिया ने क्रिशांग शर्मा को 2-6, 6-4, 11-9, तीसरी वरीयता प्राप्त युवराज सिंह ने शिवम वर्मा को 6-1, 6-2, पांचवीं वरीयता प्राप्त अंकुर आलोक ने अंश अग्रवाल को 6-1, 6-2, सातवीं वरीयता प्राप्त अदम्य भदौरिया ने अजमीत सिंह को 6-3, 6-2, आठवीं वरीयता प्राप्त विभोर श्रीवास्तव ने ऋत्विक को 6-4, 6-1, आयुष्मान पाठक ने प्रखर कुशवाहा को 6-0, 6-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed