फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP's Poonam Kinnar and Ek Nildal's papers rejected

Lucknow News: आप की पूनम किन्नर व एक निर्दल का पर्चा खारिज, 14 नामांकन वैध

Tue, 18 Apr 2023 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 18 Apr 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
AAP's Poonam Kinnar and Ek Nildal's papers rejected
रायबरेली। नगर पालिका के अध्यक्ष व 34 सभासद पदों के लिए जमा हुए नामांकनपत्रों की जांच मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में हुई। सदर तहसील के विभिन्न नामांकन कक्षों में जांच के दौरान आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पूनम किन्नर का पर्चा खारिज कर दिया गया। आप की प्रत्याशी अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र तय समय में उपलब्ध नहीं करा सकीं। इसके अलावा निर्दलीय अनिल कुमार का पर्चा मतदाता सूची में नाम में खामी को लेकर खारिज किया गया। नगर पालिका के अध्यक्ष पद के 14 नामांकन पत्र वैध पाए गए।
विज्ञापन

गत 17 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा कराने का काम पूरा होने के बाद मंगलवार की सुबह से सदर तहसील के विभिन्न कक्षों में नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। एसडीएम के न्यायालय में नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए जमा नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी पूनम किन्नर के नामांकन पत्र के साथ अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र नहीं लगा था। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के कारण जाति प्रमाणपत्र अनिवार्य था। दावेदार को जाति प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने का मौका दिया गया, लेकिन तय समय मेें जाति प्रमाणपत्र उपलब्ध न कराने पर पूनम किन्नर के पर्चे को खारिज कर दिया गया। इसी तरह अध्यक्ष पद के दावेदार अनिल कुमार का पर्चा मतदाता सूची में नाम सही न होने के कारण खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

इनसेट
सभासदों के 782 पर्चे वैध, मात्र एक खारिज
एक नगर पालिका व नौ नगर पंचायतों में सभासद के 144 पदों के लिए जमा नामांकनपत्रों की मंगलवार को जांच हुई। जांच में 782 पर्चे वैध पाए गए। सिर्फ नगर पालिका के वार्ड 11 से सुमित्रा देवी का पर्चा खारिज किया गया है। सुमित्रा ने सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के बाद भी जाति प्रमाणपत्र नहीं लगाया। जांच के बाद अब 782 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के नगर पंचायत महराजगंज, शिवगढ़, बछरावां, सलोन, नसीराबाद, परशदेपुर, ऊंचाहार, लालगंज, डलमऊ के अध्यक्ष पद के सभी परचे जांच में वैध पाए गए। जांच के बाद नौ नगर पंचायतों में 74 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। एसडीएम महराजगंज राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि नगर पंचायत महराजगंज, शिवगढ़ और बछरावां के अध्यक्ष व सभासद पदों के सभी परचे वैध पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को पर्चा वापसी के बाद 21 अप्रैल को चुनाव चिन्ह का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed