फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP's demonstration against the merger of schools

Lucknow News: स्कूलों के विलय के खिलाफ आप का प्रदर्शन

Mon, 28 Jul 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
AAP's demonstration against the merger of schools
स्कूल बचाओ अभियान में प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ता गिरफ्तार
लखनऊ। सरकारी स्कूलों के विलय के खिलाफ रविवार को आम आदमी पार्टी ने निशातगंज स्थित बजरिया प्राथमिक स्कूल में शंख बजाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से कहासुनी व नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ईको गार्डन ले गई।
विज्ञापन

शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश के 27,000 सरकारी स्कूलों को बंद करने के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ स्कूल बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। सरकार के इस तुगलकी फरमान के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। प्राथमिक विद्यालय बजरिया में कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त अभिभावक भी मौजूद रहे। प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल ने कहा कि सरकार उन बच्चों को अनपढ़ रखना चाहती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। महासचिव ज्ञान सिंह ने बताया कि पार्टी दो अगस्त को इको गार्डन में ऐतिहासिक स्कूल बचाओ आंदोलन करेगी। पार्टी की ओर से 7500040004 नंबर जारी किया गया है, जिस पर मिस्ड कॉल कराकर लोगों को आंदोलन का हिस्सा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed