फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP workers protest against BJP MP Kangana Ranaut, clash with police, sent to Eco Garden

Lucknow : भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक, ईको गार्डेन भेजे गए

Mon, 02 Sep 2024 06:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 02 Sep 2024 06:41 PM IST
सार

कार्यकर्ता पैदल मार्च के लिए जैसे ही निकले, कुछ दूरी पर पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा और कंगना के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्का मुक्की, झड़प हुई।

विज्ञापन
AAP workers protest against BJP MP Kangana Ranaut, clash with police, sent to Eco Garden
आप कार्यकर्ताओं को भेजा गया ईको गार्डेन - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किसानों पर की गई टिप्पणी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया। इसे लेकर उनकी पुलिस से झड़प, नोकझोंक भी हुई और पुलिस उन्हें ईको गार्डेन ले गई।

विज्ञापन


कंगना के बयान से नाराज प्रदेश कार्यालय पर एकत्र कार्यकर्ता पैदल मार्च के लिए जैसे ही निकले, कुछ दूरी पर पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा और कंगना के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्का मुक्की, झड़प हुई। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर ईको गार्डेन ले गई। यहां किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो ने कहा कि कंगना रनौत को संसद में नहीं पहुंचाना चाहिए था।
विज्ञापन


कंगना किसानों को बलात्कारी और हत्यारा कह रही है। भाजपा को कंगना पर कार्रवाई करनी चाहिए। कंगना का बयान निंदनीय और अमर्यादित है। भाजपा किसानों को कभी खालिस्तानी, कभी पाकिस्तानी, कभी आतंकवादी और अब हत्यारा और बलात्कारी बता रही है, भाजपा किसान विरोधी है। प्रदर्शन में लखनऊ जिलाध्यक्ष इरम रिजवी, प्रदेश प्रवक्ता संजीव निगम, प्रदेश महासचिव नीरज छोकर, राम गुप्ता, अरविंद उपाध्याय, इश्मा जहीर, परवेज चौधरी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed