फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP will run a campaign against arrest of MP Sanjay Singh.

Lucknow: आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर घर-घर अभियान चलाएगी पार्टी, 21 नवंबर से होगी शुरुआत

Thu, 16 Nov 2023 03:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Nov 2023 03:16 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने 25 लाख घरों तक पत्रक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान जनता को उनकी गिरफ्तार के बारे में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
AAP will run a campaign against arrest of MP Sanjay Singh.
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

आम आदमी पार्टी प्रदेश (आप) अपने सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर 21 नवंबर से एक माह तक व्यापक अभियान चलाएगी। 25 लाख घरों तक इसके लिए पैंफलेट पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें उनकी गिरफ्तारी का कारण बताया गया है। सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी क्यों के नाम से यह अभियान चलेगा।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी। उन्होंने कहा कि संजय सिंह की मुहिम को पार्टी आगे बढ़ाएगी। दुर्भावना के तहत उनकी गिरफ्तारी की गई। किसान, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर उन्होंने सवाल पूछा था। इन्हीं सवालों को लेकर पार्टी गांव-गांव, घर-घर तक जायेगी। पहले चरण में 25 लाख घरों तक जाएंगे। सभी स्तर के कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुब्रत राय के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं उनके करीब रहीं फिल्म व राजनीतिक हस्तियां, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में धीरे-धीरे बढ़ रहा कांग्रेस का दम, लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई नेता हुए कांग्रेसी


उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। सवाल उठाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई थी लेकिन हुआ कुछ नहीं।

लोकतंत्र बचाने के लिए यूपी में 8 स्थानों पर सभी होगी। पहली सभा 23 नवंबर को मुरादाबाद में होगी। इसमें व अन्य सभाओं में भी दिल्ली सरकार के मंत्री और विधायक शामिल होंगे।

सभाजीत सिंह ने कहा कि पार्टी में संगठन निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। हर जाति और वर्ग लोगों से संपर्क किया जा रहा है। जिला, विधान सभा, ब्लॉक व गांव स्तर की कमेटी 30 नवंबर तक घोषित कर दी जाएगी। जल्द ही प्रदेश कमेटी भी घोषित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed