{"_id":"611be8dd7d8bf67921242c75","slug":"aap-s-appeal-to-congress-sp-bsp-jal-jeevan-mission-scam-is-bigger-than-nrhm-raise-it-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस, सपा, बसपा से आप की अपील : एनआरएचएम से बड़ा है जल जीवन मिशन घोटाला, इसे सदन में उठाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस, सपा, बसपा से आप की अपील : एनआरएचएम से बड़ा है जल जीवन मिशन घोटाला, इसे सदन में उठाएं
Tue, 17 Aug 2021 10:20 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:20 PM IST
सार
संजय सिंह ने कहा की कि दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक और जागरूकता के कार्यक्रम के लिए जल जीवन मिशन योजना में एक-एक जिले में 80 लाख से एक करोड़ रुपये का काम दिया गया और उस काम के लिए इन्होंने ई टेंडर निकाला।
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ के घोटाले के कारण आशंका है कि एनआरएचएम घोटाले की तरह इसमें भी हत्याओं का सिलसिला शुरू न हो जाए। चूंकि यह तो उससे भी बड़ा घोटाला है। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कांग्रेस, सपा, बसपा और सुभासपा से अपील की की कि इस मामले को सदन में उठाएं।
विज्ञापन
मंगलवार को संजय सिंह ने कहा कि इस घोटाले का खुलासा करने पर मंत्री डॉ महेंद्र सिंह से लेकर इनके प्रमुख सचिव, संबंधित मेटैलिक कंपनी ने नोटिस भेजा। मेरे ऊपर एफआईआर भी करा दी। इससे साफ है कि सरकार बौखला गई है। कहा कि भ्रष्टाचार का खुलासा एक नहीं एक हजार बार किया जाएगा। इस घोटाले की सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट से मॉनिटर्ड एसआईटी एवं सीबीआई से जांच होनी चाहिए। इस पूरे प्रकरण की शिकायत लोकायुक्त से भी कर दी गई है और इसमें हम न्यायालय जाने की भी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक देखकर भाजपा राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए आरक्षण संशोधन का खेल खेल रही है।
विज्ञापन
जागरूकता अभियान में भी बड़ी धांधली
संजय सिंह ने कहा की कि दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक और जागरूकता के कार्यक्रम के लिए जल जीवन मिशन योजना में एक-एक जिले में 80 लाख से एक करोड़ रुपये का काम दिया गया और उस काम के लिए इन्होंने ई टेंडर निकाला। इसमें लगभग 180 एनजीओ का चयन किया गया है और एक-एक एनजीओ को 10 करोड़, 5 करोड़ का काम दिया गया। शर्तों में साफ तौर पर कहा गया कि इसमें ऐसी संस्थाओं, ऐसेे एनजीओ का चयन किया जाए जिनका जल के क्षेत्र में काम करने का अनुभव हो, लेकिन 60 परसेंट से ज्यादा संस्थाएं ऐसी चयनित की गईं जो इन मानकों को पूरा ही नहीं करतीं। इसमें खेल किया है। साथ ही कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा दुत्कार यात्रा में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सीताराम निषाद के पुत्र ने थामा आप का दामन
बीकापुर से 5 बार विधायक और दो बार मंत्री रहे सीताराम निषाद के पुत्र दिग्विजय निषाद ने प्रेसवार्ता केदौरान ही आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।