फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP Rally: AAP will raise the issue of Kejriwal's arrest in UP, party workers will campaign door to door

आप की रैली: यूपी में आप बनाएगी केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा, घर-घर जाकर प्रचार करेंगे पार्टी के कार्यकर्ता

Sat, 30 Mar 2024 06:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 30 Mar 2024 06:06 PM IST
सार

Arvind Kejriwal arrested: अरविंद केजरीवाल की गिफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी 31 मार्च को बड़ी रैली करने जा रही है। पार्टी की यूपी ईकाई ने भी इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन
AAP Rally: AAP will raise the issue of Kejriwal's arrest in UP, party workers will campaign door to door
पूरे प्रदेश में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन हो चुके हैं।

विस्तार

आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल की गिरफ्तारी को पार्टी चुनावी मुद्दा बनाएगी। एक तरफ जहां केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को दिल्ली की रैली में भी प्रदेश से काफी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जाएगा। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आमजन तक इसकी सच्चाई पहुंचाएंगे।

विज्ञापन


पार्टी प्रदेश में भले ही लोकसभा चुनाव के मैदान में न हो लेकिन वह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रही है। इस प्रचार अभियान में अन्य मुद्दों के साथ-साथ-साथ पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता केजरीवाल, संजय सिंह जैसे पार्टी के प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव में केजरीवाल ही भाजपा को प्रमुखता से चुनौती दे रहे थे, यही वजह है कि एक-एक कर पहले पार्टी नेताओं और अब उनको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि यह सीधे-सीधे लोकतंत्र की हत्या है। पार्टी भले ही प्रदेश में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के प्रचार में घर-घर पहुंच रही है। इस दौरान कार्यकर्ता केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाएंगे। पूर्व में संजय सिंह की गिरफ्तारी का सच बताने के लिए घर-घर जाकर पर्चा बांटने का काम किया था। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 31 को होने वाली रैली के लिए प्रदेश के कार्यकर्ता काफी संख्या में रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed