फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP planning vote cut in rahul gandhi's amethi

राहुल के 'घर' में सेंध लगाने जा रही ‘आप’

Tue, 07 Jan 2014 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गौरीगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, गौरीगंज Updated Tue, 07 Jan 2014 05:38 PM IST
विज्ञापन
AAP planning vote cut in rahul gandhi's amethi

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा को शिकस्त देने वाली आम आदमी पार्टी राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में अपना कुनबा बढ़ाने की तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन


अमेठी में इसका रिस्पांस भी मिलता दिख रहा है। विभिन्न सियासी दलों के कई रसूखदार 12 फरवरी को होने वाली डॉ. कुमार विश्वास की जनसभा में ‘आप’ की टोपी में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी कांग्रेस के युवराज को उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में घेरना चाहती है। सूत्र पार्टी की ओर से शुरू की गई इस कोशिश के सकारात्मक नतीजे की भी उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार की जनसभा में दिखेगा असर
‘आप’ के स्थानीय नेताओं की ओर से शुरू किए गए इस अभियान का असर राहुल के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद डॉ. कुमार विश्वास की 12 जनवरी को अमेठी में आयोजित जनसभा में दिखाई पड़ सकता है।

12 जनवरी को आयोजित जनसभा में कांग्रेस, भाजपा, सपा, बसपा और पीस पार्टी के साथ ही कुछ अन्य छोटे दलों के कई कद्दावर नेता न सिर्फ ‘आप’ का दामन थामेंगे बल्कि टोपी पहनकर मंच पर भी नजर आएंगे।


सपा के नेता भी शामिल
‘आप’ का दामन थामने वालों में सपा के टिकट पर अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ चुके एक नेता का नाम भी चर्चा में है। साफ-सुथरी राजनीति के पक्षधर यह नेता मंगलवार को अमेठी आए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह से मुलाकात भी कर चुके हैं।

पीस पार्टी के टिकट पर संसदीय क्षेत्र की एक विधानसभा सीट से किस्मत आजमा चुके एक नेता भी पार्टी में शामिल होने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed